kundali milan
✕

दिल्ली में दमघोंटू हुई हवा, गंभीर श्रेणी में आई

Updated: शनिवार, 12 जनवरी 2019 (11:09 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में हवा की रफ्तार कम होने के कारण वायु गुणवत्ता शुक्रवार को गंभीर श्रेणी में आ गई। हालांकि अधिकारियों ने संभावना जताई कि आगामी कुछ दिनों में बारिश होने के कारण प्रदूषण स्तर कम हो सकता है।


केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 402 रहा जो गंभीर श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि 100 से 200 के बीच एक्यूआई को मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब जबकि 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

सीपीसीबी ने कहा कि 22 क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता गंभीर और 13 में बहुत खराब दर्ज की गई। इसमें बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा की वायु गुणवत्ता गंभीर जबकि गुड़गांव की वायु गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में हवा में अति सूक्ष्म कणों-पीएम 2.5 का स्तर 278 दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 430 रहा। केंद्र संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) ने बताया कि अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है और इससे वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार और गुरुवार को हवा की रफ्तार तेज होने के कारण खराब दर्ज की गई थी। हालांकि शुक्रवार सुबह यह बहुत खराब श्रेणी में आ गई और बाद में गंभीर श्रेणी में आ गई।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख