suvichar

बड़ा खुलासा, कर्ज में डूबा एयर इंडिया, सरकार से वीवीआईपी उड़ानों के लेना है 1146 करोड़

Updated: रविवार, 30 सितम्बर 2018 (20:05 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार को एयर इंडिया को वीआईपी चार्टर्ड उड़ानों के लिए 1146.86 करोड़ रुपए का भुगतान करना है। एयर इंडिया ने ये आंकड़े एक आरटीआई के जवाब में दिए हैं। कैबिनेट सेक्रेटेरिएट और प्रधानमंत्री कार्यालय पर 543.18 करोड़ रुपए का बिल बकाया है।
 
एयर इंडिया की ओर से 26 सितंबर को दी गई जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय का बकाया बिल 211.17 करोड़ और विदेश मंत्रालय का बकाया 392.33 करोड़ रुपए है। इससे पहले मार्च में दिए गए जवाब में एयरलाइन ने बताया था कि बकाया बिल 325 करोड़ रुपए के हैं।
 
10 साल से ज्यादा पुराने बिल : हालिया जवाब में बताया गया कि राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और दूसरी फ्लाइटों से जुड़े कुछ बिल तो 10 साल से भी ज्यादा पुराने हैं। एयर इंडिया राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिए चार्टर्ड विमान उपलब्ध कराती है। एयरलाइंस ने उड़ान की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने कमर्शियल जेट्स में बदलाव भी किए हैं।
 
एयर इंडिया पर 50 हजार करोड़ का कर्ज : नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने बकाया बिलों के भुगतान का मुद्दा 2016 में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में किया था। उन्होंने कहा था कि भुगतान के लिए भारत सरकार और एयर इंडिया की तरफ से तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए। आरटीआई के जवाब में बताया गया कि कुछ बिल 2006 से अटके हुए हैं। कैग की टिप्पणी के बावजूद सरकार इनका भुगतान नहीं कर रही है। यह स्थिति तब है, जब एयर इंडिया 50 हजार करोड़ से ज्यादा के कर्ज में डूबी हुई है।

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 2000 रुपए से ऊपर के बिजनेस पेमेंट पर लग सकता है MDR चार्ज, जानिए किस पर पड़ेगा असर

LIVE: JPSC एग्जाम में गड़बड़ी के सिलसिले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

असम में बाढ़ का तांडव और केरल में रेड अलर्ट: क्या फिर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल!

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

अगला लेख