ramcharitmanas
✕

कर्ज में डूबी एयर इंडिया के लिए सरकार बनाएगी योजना, राजस्व बढ़ाने की हो रही तैयारी

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (17:23 IST)
नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया को पटरी पर लाने के लिए सरकार एक योजना तैयार कर रही है जिसे इस महीने के अंत तक अंतिम रूप दिया जाएगा। नागरिक उड्डयन सचिव राजीव नयन चौबे ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं को बताया कि इस योजना के तहत सरकारी एयरलाइन की लागत घटाने पर पूरा ध्यान होगा।
 
 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक योजना कंपनी का राजस्व बढ़ाने के लिए भी तैयार की जा रही है। 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज में डूबी एयर इंडिया के विनिवेश की योजना इस वर्ष के उत्तरार्द्ध में विफल हो गई थी, क्योंकि कंपनी के लिए कोई भी खरीददार सामने नहीं आया था।
 
चौबे ने कहा कि अभी कंपनी के प्रबंधन में बदलाव की कोई योजना नहीं है। उल्लेखनीय है कि नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने इसी सप्ताह एयर इंडिया के भविष्य पर कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक प्रदीप सिंह खरोला के साथ एक बैठक की थी। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख