suvichar
✕

लापता वायुसैनिक विमान के न मिलने से चिंताएं बढ़ीं

Updated: शनिवार, 23 जुलाई 2016 (22:38 IST)
चेन्नई। भारतीय वायुसेना के 29 लोगों को ले जा रहे एएन32 विमान के लापता होने के बाद से उसका कोई पता नहीं लगने के कारण चिंताएं बढ़ रही हैं जबकि पता लगाने वाले दलों ने बंगाल की खाड़ी में अपने प्रयास तेज कर दिए हालांकि बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम एक अड़चन बन सकता है।
 
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर सुबह यहां पहुंचे तथा उन्होंने करीब दो घंटे तक हवाई दौरा किया। नौसेना एवं तटरक्षक बल की पनडुब्बियों सहित 18 पोत तथा आठ विमान लापता विमान को ढूंढने के लिए लगाए गए हैं। 
 
भारतीय वायुसेना का रूस में निर्मित यह विमान ताम्बरम वायुसेना ठिकाने से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरने के कुछ ही घंटे बाद लापता हो गया। इसका अंतिम रेडियो संपर्क उड़ान भरने के 16 मिनट बाद सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर हुआ था।
 
अधिकारियों के लिए चिंताएं बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि समय बीतता जा रहा है तथा अभियान से अभी तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला। विमान लापता होने की खबर मिलने के कुछ ही समय बाद यह अभियान शुरू कर दिया गया था।
 
रक्षा सूत्रों ने बताया कि पर्रिकर ने इस अभियान की स्वयं समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि यदि इस उद्देश्य के लिए अधिक संसाधनों की जरूरत है तो उन्हें इस काम में लगाया जा सकता है। 
 
रक्षामंत्री को उन कठिन परिस्थितियों के बारे में अवगत कराया गया जिनमें पिछले 24 घंटे में यह अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि समुद्र बहुत अशांत है तथा क्षेत्र में गहरे बादल छाए हुए हैं। पर्रिकर ने सभी कमांडरों को निर्देश दिया कि वे परिवारों से संपर्क बनाएं रखें और उन्हें सूचनाएं मुहैया कराएं। (भाषा)
Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख