biodatamaker
✕

अगस्तावेस्टलैंड घोटाला : CBI ने मांगी मिशेल से पूछताछ की अनुमति

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (15:22 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने तिहाड़ केंद्रीय कारागार में बंद अगस्तावेस्टलैंड मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ करने की अनुमति के लिए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया है। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मिशेल से 20 सितंबर तक इस अर्जी पर जवाब मांगा है, जब अदालत इस मामले की सुनवाई करेगी।

सीबीआई ने अपनी याचिका में जांच के लिए मिशेल के हस्ताक्षर और लिखावट के नमूने भी मांगे। एजेंसी ने अदालत को बताया कि मिशेल से कुछ और दस्तावेजों के साथ पूछताछ करने की आवश्यकता है। अदालत ने मिशेल को 20 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि अदालत ने हाल ही में मिशेल को जमानत देने से इनकार कर दिया था। दुबई से प्रत्यर्पित किए गए मिशेल को ईडी ने पिछले साल 22 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। इस साल 5 जनवरी को ईडी द्वारा दर्ज मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दर्ज एक अन्य मामले में भी उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है। मिशेल, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई द्वारा की जा रही मामले की जांच में सामने आए 3 कथित बिचौलियों में से एक है। अन्य 2 बिचौलिए गुइदो हेशके और कार्लो गेरोसा हैं।

Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

उन्हें मरने नहीं दे सकता था, PM मोदी से बोले- भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार

कैप्टन स्मित माछर को 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार', पटेल सरकार का बड़ा ऐलान

रामपुर गोलीकांड की बरसी पर CM धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान हमेशा याद रहेगा

अगला लेख