Daily Horoscope
✕

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला : पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी की कोर्ट में पेशी आज

Updated: शनिवार, 10 दिसंबर 2016 (09:55 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अगस्ता वेस्टलैंड सौदा घोटाला मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी समेत तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। 
 
सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि जांच एजेंसी ने त्यागी के अलावा उनके रिश्ते के भाई संजीव त्यागी एवं वकील गौतम खेतान को भी गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के सिलसिले में त्यागी से कई दौर की पूछताछ की थी। सीबीआई ने त्यागी से दलालों से कथित रिश्तों, उनके इटली दौरों, हेलीकॉप्टर के लिए शर्तों में तब्दीली और संजीव त्यागी से रिश्तों को लेकर कई सवाल किए थे। 
 
पूछताछ में त्यागी ने स्वीकार किया था कि उन्होंने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर बनाने वाली कंपनी फिनमेक्कैनिका के वरिष्ठ अधिकारियों से तब मुलाकात की थी, जब सौदे की बातचीत जारी थी। उन्होंने बताया था कि वह 15 फरवरी 2005 को फिनमेक्कैनिका के सीओओ जॉर्जिया जापा से दिल्ली में मिले थे।
 
सीबीआई सूत्रों ने दावा किया कि त्यागी की सेवानिवृत्ति के दो साल पश्चात वर्ष 2009 में उन्हें कथित रूप से कुछ विदेशी रकम मिली जिसके बारे में उनसे खास तौर पर पूछताछ की गई। उनसे इस रकम के स्रोत, रकम मिलने की वजह और सेवानिवृत्ति के बाद उनकी इटली यात्राओं के बारे में भी पूछताछ की गई। जांच एजेंसी ने उनके सामने खाते का विवरण पेश किया और उनसे उस पर सफाई मांगी गई।
 
पूर्व वायुसेना प्रमुख का आरोप है कि उन्होंने हेलिकॉप्टर की उड़ान की ऊंचाई सीमा 6000 मीटर से घटाकर 4500 मीटर कर दी जिसके बाद अगस्ता वेस्टलैंड सौदे की दौड़ में शामिल हो गई, उसके बिना वह बोलियां जमा करने के लिए पात्र नहीं थी। 
 
त्यागी ने अपने विरुद्ध लगे आरोपों से इनकार किया और कहा कि शर्तों में बदलाव, जिससे अगस्ता वेस्टलैंड दौड़ में शामिल हो पाया, एक सामूहिक फैसला था, जिसमें भारतीय वायुसेना, एसपीजी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख