suvichar

BJP-LJP के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, रामविलास पासवान को भेजा जा सकता है राज्यसभा

Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (16:01 IST)
नई दिल्ली। भाजपा (BJP) का बिहार में अपने सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। खबरों के अनुसार राज्य में लोजपा के 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है वहीं दूसरी ओर पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजा जा सकता है।


खबरों के अनुसार पासवान ने अपने बेटे चिराग पासवान के साथ शुक्रवार को भाजपा नेता अरुण जेटली से मुलाकात की जिसके बाद यह समझौता हुआ। लोकसभा सदस्य चिराग पासवान भाजपा के साथ अपनी पार्टी के मतभेदों को सामने रखने में काफी मुखर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इससे पहले घोषणा की थी कि उनकी पार्टी एवं जद (यू) राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बिहार में बराबर संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बिहार में भाजपानीत राजग ने 2014 के आम चुनाव में 31 सीटें जीती थीं। भाजपा की ओर से लोजपा के साथ बातचीत के लिए जेटली को लाए जाने से पासवान की पार्टी के साथ गठबंधन जारी रखने को भाजपा द्वारा दिया जाने वाला महत्व रेखांकित होता है।

अमित शाह और जेटली सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान और उनके पुत्र के साथ गुरुवार को एक घंटे की मुलाकात की ताकि उनके मतभेदों को दूर किया जा सके। चिराग पासवान ने इससे पहले जेटली को पत्र लिखकर यह समझाने के लिए कहा था कि नोटबंदी से देश को क्या लाभ हुए। उन्होंने यह भी ट्वीट किया था कि सीट बंटवारे की घोषणा में देरी से सत्ताधारी गठबंधन को नुकसान हो सकता है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख