Hanuman Chalisa
✕

आगरा एक्सप्रेस-वे पर पहली बार उतरेंगे वायुसेना के विमान

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (11:50 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के विमान 24 अक्टूबर को उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास करेंगे। वैसे तो यह अभ्यास पिछले वर्ष भी हो चुका है लेकिन इस बार परिवहन विमान (एएन 32) भी इस एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। इस बार वायुसेना के कुल 20 विमान एक्सप्रेस..वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे।
 
इस अभ्यास के मद्देनजर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्सों पर 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक यातायात बंद रहेगा।
 
रक्षा मंत्रालय (सेंट्रल कमांड) की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने कहा कि भारतीय वायुसेना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे उन्नाव जिले के निकट एयर​ स्ट्रिप पर उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास करेगी। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के 20 विमान हिस्सा लेंगे जिसमें लड़ाकू और परिवहन विमान शामिल होंगे। इनमें मिराज 2000, जगुआर, सुखोई 30 और एएन-32 परिवहन विमान शामिल होंगे। उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से होगा।
 
वैसे तो पिछले साल जब आगरा एक्सप्रेस वे की शुरुआत हुर्इ थी तब भी इस पर विमानों ने उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास किया था। हालांकि इस बार की खासियत यह है कि पहली बार यहां वायुसेना के परिवहन विमान इस एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। पिछले साल इस एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर आठ लड़ाकू जेट विमान इस पर उतरे थे और उड़ान भरी थी।
 
सिन्हा ने बताया कि पहली बार परिवहन विमान इस एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। एएन 32 विमान ‘ह्यूमैनेटिरियन असिस्टेंट एंड डिजास्टर रिलीफ’ के लिए होते हैं। इसका मतलब यह है कि बाढ़ या किसी अन्य आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर ये विमान भारी मात्रा में राहत सामग्री लेकर यहां आ सकते हैं। इसके अलावा किसी आपदा के समय अधिक लोगों को यहां से कहीं और ले जाना है तो ये विमान उसमें मदद करते हैं।
 
युद्ध जैसी आपात स्थिति में सड़कों पर ही विमान उतारने और उड़ान भरने के लिए पायलटों को तैयार करने के लिए यह अभ्यास किया जा रहा है। 24 अक्तूबर को परिवहन विमान के अलावा लड़ाकू जेट भी उतरेंगे और उड़ान भरेंगे।
 
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के जनपद उन्नाव स्थित हवाई पट्टी पर 24 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना द्वारा किए जाने वाले फ्लाइंग अभ्यास के मद्देनजर 20 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक एक्सप्रेस-वे के उन्नाव स्थित अरौल से लखनऊ के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
 
इस दौरान आगरा से लखनऊ की ओर आने वाले वाहन अरौल (जनपद कानपुर) में एक्सप्रेस-वे से उतरने के पश्चात छह किलोमीटर कानपुर की ओर चलकर, बायीं ओर बिल्लौर-बांगरमऊ मार्ग पर मुडे़ंगे और इस मार्ग से बांगरमऊ पहुंचेंगे तथा बांगरमऊ से मियागंज, हसनगंज एवं मोहान होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ से आगरा जाने वाले वाहन भी इसी परिवर्तित मार्ग का अनुसरण करेंगे।
 
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अनुसार अरौल इण्टरचेन्ज से बिल्लौर-बांगरमऊ मार्ग मोड़ तक की दूरी छह किलोमीटर, बिल्लौर-बांगरमऊ मार्ग होते हुए बांगरमऊ तक की दूरी 23 कि.मी. तथा बांगरमऊ से मियागंज-हसनगंज-मोहान होते हुए लखनऊ तक की दूरी 68 किलोमीटर है। (भाषा)
Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

तिरंगे की शान बढ़ाई, Asian Games के मेडलिस्ट को PM मोदी का संदेश (Video)

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अमेरिका में हिंदू मंदिर में नरसंहार की बड़ी साजिश नाकाम, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख