Hanuman Chalisa

बेंगलुरु में एयरो इंडिया का शुभारंभ

Updated: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (15:01 IST)
बेंगलुरु। एशिया का सबसे बड़ा शो 'एयरो इंडिया' का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। यह शो पांच दिनों तक चलेगा।
 
शो में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के भारतीय मल्‍टीरोल हेलीकॉप्टर (आईएमआरएच) के मॉडल का अनावरण किया। इस अवसर पर स्वदेश में विकसित एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम 'नेत्र' को वायुसेना में शामिल किया गया। 'नेत्र' के विकास में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका रही है। उनकी एक दशक से अधिक की मेहनत रंग लाई है। 
 
उल्लेखनीय है कि इस सिस्टम का विकास महिला वैज्ञानिक जे. मंजुला के नेतृत्व में किया गया। वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने इसके लिए महिला वैज्ञानिकों की प्रशंसा की है। नेत्र दुश्मन के प्रक्षेपास्त्र और विमान को जमीन, समुद्र और आकाश में 200 किमी के दायरे में खोज निकालने में सक्षम है। 
 
24 सीटों वाला यह हेलीकॉप्टर करीब 20,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकेगा और 3,500 किलो भार वहन करने में सक्षम होगा। हेलीकॉप्टर सैन्य ट्रांसपोर्ट, घायलों को निकालने, लड़ाई के दौरान खोज एवं बचाव अभियान, और एयर एंबुलेंस के काम में लिया जाएगा। 
 
एयरो इंडिया में 270 भारतीय कंपनियां और 279 विदेशी कंपनियां हिस्सा ले रही है। शो के दौरान 72 विमानों को प्रदर्शित किया जाएगा।
Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख