dharma sangrah
✕

आडवाणी ने इस तरह किया कल्याण सिंह को याद, बताया क्यों थे जनता के प्रिय नेता...

Updated: रविवार, 22 अगस्त 2021 (12:43 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति सिंह की प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता उनकी पार्टी तथा भव्य राम मंदिर के सपने को साकार करने की आस लगाए लोगों के लिए ताकत का बड़ा स्रोत रही।

आडवाणी ने सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति के कद्दावर और जमीनी नेता थे। सबसे लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष रहे आडवाणी ने कहा कि सिंह ने कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम किया, जिससे वह जनता के प्रिय रहे।

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उनके साथ मेरी अनेक यादें हैं। अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता न केवल मेरी पार्टी के लिए, बल्कि उन भारतीयों के लिए ताकत का स्रोत रही, जो राम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य मंदिर के सपने को साकार होता देखना चाहते थे।

आडवाणी ने कहा कि सिंह के निधन से एक बड़ी क्षति हुई है और उनके निस्वार्थ व्यक्तित्व से भारतीयों की कई पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। सिंह बीते कुछ समय से बीमार थे और उनका शनिवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी अस्पताल में निधन हो गया।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

अगला लेख