Hanuman Chalisa
✕

अधीर रंजन ने लोकसभा में दिया विवादित बयान, वित्तमंत्री को कहा 'निर्बला' सीतारमण

Updated: सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (16:02 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुपैठिया कहने वाले बयान पर हंगामा अभी थमा नहीं था कि उन्होंने एक और विवादित बयान दे दिया है। लोकसभा में कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 'निर्बला' सीतारमण बता दिया।
ALSO READ: Hyderabad case : हैदराबाद गैंगरेप कांड की लोकसभा में गूंज, जीरो टॉलरेंस के साथ ही कानून में बदलाव के लिए सरकार तैयार
लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का विरोध इससे होने वाले नुकसान गिना रहे थे। चौधरी ने कहा कि 'हम आपका सम्मान करते हैं, लेकिन कभी-कभी मुझे आपको निर्मला सीतरमण की बजाय निर्बला सीतारमण कहने का मन करता है, क्योंकि आप मंत्री पद पर तो हैं लेकिन जो आपके मन में है वह कह भी नहीं पाती हैं।
इससे पूर्व अधीर रंजन चौधरी ने एनआरसी का विरोध करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बता दिया था। उन्होंने कहा था कि वे गुजरात से आकर दिल्ली में बस गए हैं। इस बयान पर आज संसद में जमकर हंगामा हुआ। 
 
इससे पहले कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती के बारे में बताते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर को ध्यान में रखते हुए, यह संकेत देखते हुए कि कई कॉर्पोरेट और मल्टिनैशनल कंपनियां चीन से बाहर निकलेंगी, हमने जल्दी से कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की। (एजेंसियां)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख