ganesh chaturthi
✕

रजनीकांत की राजनीतिक शुरुआत के इंतजार में लता

Updated: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (23:28 IST)
चेन्नई। तमिल फिल्मों के महानायक रजनीकांत की पत्नी लता ने आज कहा कि मशहूर अभिनेता राजनीतिक पारी को लेकर क्या फैसले लेते हैं, उनका परिवार इसे लेकर ‘उत्सुकता’से इंतजार कर रहा है लेकिन साथ ही कहा कि अगर रजनीकांत राजनीति में आए तो उनसे ‘हर तरह के अच्छे बदलावों की उम्मीद की जा सकती है।’ 
 
लता ने एक कार्यक्रम के इतर अपने पति के राजनीति में प्रवेश की संभावना को लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया और कहा कि वह इस संबंध में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देने के लिए उपयुक्त व्यक्ति नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह सम्मान (आधिकारिक घोषणा करने का) उन्हें ही दिया जाना चाहिए। वे एक अकेले व्यक्ति के रूप में यह फैसला करेंगे और एक परिवार के रूप में हम इस बात का सम्मान करते हैं। हम साथ ही यह देखने को उत्सुकता हैं कि वे क्या कहना चाहते हैं। 
 
गौरतलब है कि हाल में एक कार्यक्रम में रजनीकांत ने राजनीतिक पारी शुरू करने का संकेत देते हुए कहा था कि मौजूदा व्यवस्था ‘सड़ चुकी’ है। उन्होंने साथ ही अपने प्रशंसकों से अपील की कि जरूरत पड़ने पर ‘युद्ध के लिए तैयार रहें।’इन टिप्पणियों को उनके राजनीतिक पारी शुरू करने के संकेत के रूप में देखा गया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख