sundarkand

जांबाज अभिनंदन छुट्‍टी में घर नहीं गए, अपनी स्क्वाड्रन श्रीनगर लौट गए

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2019 (11:45 IST)
नई दिल्ली। पिछले महीने पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए और फिर दो दिन बाद भारत को सौंपे गए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान श्रीनगर में अपने स्क्वाड्रन में वापस चले गए हैं। हालांकि, वह स्वास्थ्य आधार पर चार हफ्ते के अवकाश पर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि वर्धमान ने अवकाश अवधि के दौरान चेन्नई स्थित अपने घर जाने की बजाय श्रीनगर में अपने स्क्वाड्रन में रुकने का फैसला किया। भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन करीब 12 दिनों पहले उस वक्त अवकाश पर गए थे, जब सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से उनकी वापसी के बाद उनसे पूरे वाकये की जानकारी लेने की दो हफ्ते लंबी कवायद पूरी की थी। 
 
सूत्रों ने बताया कि वर्धमान अपने माता-पिता के साथ वक्त बिताने के लिए चेन्नई स्थित अपने घर जा सकते थे, लेकिन उन्होंने श्रीनगर जाना पसंद किया जहां उनका स्क्वाड्रन है। 
 
स्वास्थ्य आधार पर लिए गए चार हफ्ते के अवकाश के खत्म होने के बाद एक मेडिकल बोर्ड अभिनंदन की फिटनेस की समीक्षा करेगा ताकि वायुसेना के शीर्ष अधिकारी यह तय कर सकें कि क्या वह फिर से लड़ाकू पायलट की भूमिका में आ सकते हैं। अभिनंदन ने लड़ाकू विमान उड़ाने की अपनी ड्यूटी में वापसी की इच्छा जताई है। 
 
बीते 27 फरवरी को भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के दौरान हवा में हुई लड़ाई के दौरान उनका मिग 21 बाइसन गिर गया था, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। इससे पहले वर्धमान ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था। पाकिस्तान ने विंग कमांडर को एक मार्च की रात को रिहा किया था।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

अगला लेख