suvichar
✕

आरुषि तलवार की मां नूपुर का इंटरव्यू (वीडियो)

Published: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (18:07 IST)
नोएडा में जलवायु विहार के बहुचर्चित आरुषि तलवार और हेमराज हत्याकांड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजेश और नूपुर तलवार को बरी कर दिया है। हालांकि इसका बात का खुलासा आज तक नहीं हो पाया कि आरुषि का हत्यारा आखिर कौन था।

जेल में लगभग साढ़े सात साल बीत जाने के बाद जेल सुधार कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी वर्तिका नंदा ने जब नूपुर तलवार से बात की थी तो उन्होंने कहा था कि आरुषि को खोने के बाद हमने दर्द ही देखा है। साढ़े सात जेल में हो गए कभी खुशिया नहीं आईं।

 

'तिनका तिनका डासना' नामक किताब का अंग्रेजी में अनुवाद जेल में रहकर नूपुर तलवार ने किया। इस किताब में राजेश और नूपुर तलवार की जीवन में पहली बार लिखी कविताएं भी शामिल हैं। यह सारी कविताएं आरुषि पर ही हैं। यह पहला मौका है जब किसी बंदी के साथ इतना अनूठा प्रयोग हुआ।

उल्लेखनीय है कि दंत चिकित्सक राजेश तलवार और नूपुर तलवार की 14 साल की बेटी आरुषि और उनके घरेलू नौकर हेमराज की हत्या नोएडा में जलवायु विहार के एल-32 फ्लैट में 15-16 मई 2008 की रात कर दी गई थी। इस मामले में नोएडा पुलिस ने जांच के बाद आरूषि के माता पिता राजेश तलवार और नूपुर तलवार को नामजद किया था। इस मामले में 23 मई 2008 को राजेश तलवार को गिरफ्तार किया गया।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

अगला लेख