Hanuman Chalisa
✕

AAP का आज देशव्यापी प्रदर्शन, सिसोदिया की गिरफ्तारी को केजरीवाल ने बताया 'गंदी राजनीति'

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (08:29 IST)
नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आज सोमवार को उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि सीबीआई ने नई शराब नीति को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद राजनीति भी गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने सामने आ गई हैं।

वहीं गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजधानी में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी कार्यकर्ता गुजरात के गांधीनगर, हरियाणा के रोहतक, नोएडा आदि जगहों पर भी विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही आप समर्थक और कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के सामने भी प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी आप नेताओं पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

क्या है मामला?
आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले जांच एजेंसी ने उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। इसे 'गंदी राजनीति' करार देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों में काफी 'गुस्सा' है और वे इसका 'जवाब' देंगे। सिसोदिया ने दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो के मुख्यालय में रात बिताई। सीबीआई कोर्ट में पेश किए जाने से पहले आज सुबह उनका मेडिकल चेकअप भी होना है।
 
गरमाई राजनीति
बता दें कि सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीति गरमा गई है। दोनों दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने इसे पीएम मोदी की तानाशाही बताया है। वहीं भाजपा ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार हुआ कि कोई शिक्षा मंत्री शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। 
edited by navin rangiyal

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख