Hanuman Chalisa
✕

आप विधायक का हनुमान प्रेम, अयोध्या में लगाओ बजरंगबली की मूर्ति

Published: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (21:09 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या में बजरंगबली की भव्य मूर्ति बनाने के लिए वह राम जन्मभूमि ट्रस्ट से औपचारिक अनुरोध करेंगे।
 
इससे पहले भारद्वाज ने घोषणा की थी कि बजरंगबली का आशीर्वाद लेने के लिए वह अपने निर्वाचन क्षेत्र ग्रेटर कैलाश के विभिन्न हिस्से में मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करवाऐंगे। भारद्वाज ने कहा कि वह अयोध्या में बजरंगबली की शानदार और भव्य मूर्ति बनाने के लिए ट्रस्ट से अनुरोध करेंगे।
 
भारद्वाज ने कहा कि मैं ट्रस्ट से समय देने का आग्रह करूंगा। मैं इसके लिए औपचारिक अनुरोध भी करूंगा। उन्होंने कहा कि हनुमान जी भगवान राम के बहुत प्रिय हैं। आपने जहां भी राम मंदिर देखे होंगे वहां हनुमान भी होते हैं क्योंकि प्रत्येक राम मंदिर में राम दरबार होते हैं, जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान होते हैं।
 
उधर, घोंडा के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा ने कहा है कि आम आदमी बजरंग दल समिति स्थापित की जाएगी और इस समिति के जरिए सुंदरकांड पाठ कराये जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं पिछले कुछ वर्षों से सुंदरकांड पाठ करवा रहा हूं लेकिन इस समिति के बनाए जाने से हम इसे बड़े स्तर पर कर सकेंगे।
 
भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लगातार हनुमान मंदिर जाने के लिए सत्तारूढ़ आप को ट्रोल किया था।
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, गौरव भाटिया ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख