dharma sangrah
✕

भारत रत्न पर 'आप' का बड़ा हमला, भाजपा ने भी शहीदों को भुलाया

Updated: रविवार, 27 जनवरी 2019 (11:49 IST)
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ के चयन पर सवाल उठाते हए कहा है कि तीनों नाम पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। सिंह ने कहा कि भाजपा इस पर भी राजनीति कर रही है और कांग्रेस की तरह इस सरकार ने भी शहीदों की शहादत को भुला दिया है।
 
सुल्तानपुर में  सिंह ने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने विदेश जाकर आजाद हिंद फौज की स्थापना की। उनके उस योगदान को आज भुला दिया। इतना ही नहीं भाजपा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भी भुला दिया गया, जिनके नाम से ही युवाओं में उत्साह उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पुरस्कार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया और हॉकी के जादूगर माने जाने वाले ध्यान चंद जिनके खेल का लोहा हिटलर भी मांगता था।  उनको भी भुला दिया गया। 
 
उन्होंने कहा कि आरएसएस के विचारधारा के नाना जी देशमुख को जो भाजपा के थे, भूपेश हजारिया निश्चित रूप से एक अच्छे गायक थे, वह भी भाजपा के सांसद रहे क्या इतना ही पर्याप्त है भारत रत्न के लिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को किस योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इसलिए कि वह आरएसएस के कार्यक्रम में गए और उन्होंने डॉ. हेडगेवार को भारत माता का सपूत कहा। यह एक बड़ा सवाल है।
 
आरटीआई सूचना का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि दुखद तो यह है कि आज भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु आतंकी की सूची में है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेताजी की टोपी पहनकर कांग्रेस पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाते रहे लेकिन जब उनके सम्मान की बारी आई तो उन्हें भुला दिया गया। 

संजय सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस ने अपने लंबे कार्यकाल में इन शहीदों को भुलाया है और वही गलती भाजपा ने भी की। भाजपा को जनता ने बेहतरी के लिए ही चुना था लेकिन वह उनकी उम्मीद पर खरी नहीं उतरी। (वार्ता)  

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख