Hanuman Chalisa

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आप

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (17:25 IST)
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर विराम लगाते हुए आप ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि हम दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।
 
 
राय ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने के लिए कांग्रेस नेताओं के अहंकारी रुख को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह और शीला दीक्षित के बयान आ रहे हैं, उनसे यह स्पष्ट है कि देशहित से कांग्रेस का कुछ लेना-देना नहीं है और उसके लिए अपना अहंकार सर्वोपरि है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आप और कांग्रेस के गठबंधन की चर्चा चल रही थी। आप पहले दिन से कांग्रेस की विचारधारा से असहमत रही है और दिल्ली में उसके 15 साल के कुशासन को 0 सीट पर लाकर खत्म किया।
 
राय ने दलील दी कि वयोवृद्ध राजनीतिज्ञों के सुझाव पर देश को आगे रखते हुए हम कांग्रेस नाम के जहर को पीने को तैयार थे लेकिन कांग्रेस के लिए देश से आगे उसका अहंकार है और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित कह रही हैं कि वे इस बात का परीक्षण करेंगी कि दिल्ली को आखिर बिजली-पानी कैसे सस्ता मिल रहा है? इससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस अभी भी जनता के जनादेश को मानने को तैयार नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाई गईं दीक्षित ने आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने इसके लिए 2 मुख्य वजहें बताई थीं- पहला आप संयोजक अरविंद केजरीवाल विश्वास करने लायक नहीं हैं और आप विधायकों द्वारा हाल ही में दिल्ली विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारतरत्न सम्मान वापस लेने का प्रस्ताव पारित करना दूसरी वजह बताई थी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख