manglik dosh calculator
✕

कुमार विश्वास से नाराज अरविंद केजरीवाल, अमानतुल्लाह ने दिया इस्तीफा

Updated: मंगलवार, 2 मई 2017 (07:50 IST)
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास पर पार्टी पर 'कब्जा' करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोमवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से इस्तीफा दे दिया।
 
पीएसी की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि पार्टी नेतृत्व अपने मतभेद सार्वजनिक करने के लिए खान और विश्वास दोनों से ही नाराज है। उन्होंने कहा कि पीएसी ने खान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
 
सिसोदिया ने कहा, 'अरविंदजी कुमार और अमानतुल्लाह दोनों से ही नाराज हैं। पीएसी ने बैठक से विश्वास की अनुपस्थिति पर भी चर्चा की। वह साक्षात्कार देते हैं और वीडियो जारी करते हैं। पार्टी इसे लेकर भी नाखुश है।'
 
उप मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुख्यमंत्री और अन्य नेता पार्टी मंच से बाहर दिए गए बयानों को लेकर नाराज हैं। अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह पार्टी नेतृत्व के समक्ष उसे उठा सकता है।' उन्होंने कहा कि ऐसे घटनाक्रम से पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है और कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर पड़ रहा है। उन्होंने पार्टी नेताओं को आगाह किया कि वे अपने मतभेद सार्वजनिक करने के बजाय उसे समुचित पार्टी फोरम पर उठाएं। उन्होंने कहा कि बस्सी ने ही तो झूठे कारणों से आप विधायकों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।
 
इससे पहले आप के वरिष्ठ विधायकों ने ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान को पार्टी से बाहर करने की मांग करते हुए कहा था कि जब तक उन्हें बाहर नहीं निकाला जाता तब तक वे चैन की सांस नहीं लेंगे।
 
समझा जाता है कि पार्टी के कुछ विधायकों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर करके पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उन्हें निष्कासित करने की अपील की है। पार्टी के पंजाब के विधायकों ने भी अलग से इसी तरह का पत्र लिखकर उन्हें हटाने की मांग की है।
 
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, इमरान हुसैन, द्वारका के विधायक आदर्श शास्त्री पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले विधायकों में शामिल हैं। हुसैन ने ट्वीट किया, 'अमानतुल्लाह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।'

खान ने आरोप लगाया था कि कुमार विश्वास आप पर 'कब्जा' करने और पार्टी का नेतृत्व करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके बाद यह मामला सामने आया। इससे पहले विश्वास ने ईवीएम के मुद्दे पर केजरीवाल से मतभिन्नता जताई थी। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख