बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 14 April 2025 live updates
Last Updated : सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (23:01 IST)

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, मरीजों को निकाला जा रहा है बाहर

Live news in Hindi
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आज रात भीषण आग लग गई। ये आग दूसरे तल पर लगी है। आग की वजह से पूरे अस्पताल में धुआं ही धुआं हो गया है। मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी से लेकर उसे भारत लाए जाने तक। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में प्रदर्शन, हिंसा और कानून व्यवस्था से लेकर अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के नए फरमान तक जानिए आज की सबसे ताजा खबरें और अपडेट सिर्फ वेबदुनिया पर। 


11:00 PM, 14th Apr
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आज रात भीषण आग लग गई। ये आग दूसरे तल पर लगी है। आग की वजह से पूरे अस्पताल में धुआं ही धुआं हो गया है। मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। 

12:30 PM, 14th Apr
Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ भड़की हिंसा ने गंभीर रूप ले लिया है। प्रदर्शन के बीच भड़की इस हिंसा में अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। यहां हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को बीएसएफ की मदद लेनी पड़ी। राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों के बीच किसी तरह की अफवाह न फैले इसलिए मुर्शिदाबाद समेत चार जिलों में इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में अबतक 150 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद के साथ-साथ जंगीपुर, मालदा और बीरभूम के कुछ हिस्सों में भी मंगलवार (15 अप्रैल) रात 10 बजे तक इंटनेट की सेवाओं पर रोक लगाई गई है।

12:08 PM, 14th Apr
तहव्वुर राणा को हो सकती है फांसी : मुंबई में साल 2008 के आतंकी हमले के प्रमुख आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के लिए भारत में न्यायपालिका उसके जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड तय कर सकती है। राणा के खिलाफ भारत में देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, हत्या और आतंकवाद जैसे गंभीर आरोपों के तहत मुकदमा चलेगा। इसके लिए उसे मौत की सजा दी जा सकती है, क्योंकि प्रत्यर्पण प्रक्रिया के दौरान भारत-अमेरिका, दोनों ने स्पष्ट तौर पर मृत्युदंड की सजा को बाहर नहीं रखा है। भारत-अमेरिका में अलग-अलग तरह से अपराधियों को मौत की सजा दी जाती है। ऐसे में प्रत्यर्पण संधि के प्रावधान भी इसके आड़े नहीं आते। हालांकि, प्रत्यर्पण प्रक्रिया के दौरान मृत्युदंड नहीं दिए जाने की शर्त रखी जा सकती है, लेकिन राणा के मामले में अमेरिका की तरफ से ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई है। जबकि 2005 में अबू सलेम के प्रत्यर्पण के समय पुर्तगाल को भारत ने मौत की सजा ना देने की गारंटी दी थी।

11:50 AM, 14th Apr
हर योजना बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित : पीएम मोदी ने बाबा साहेब को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें ये भूलना नहीं है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया, जब तक बाबा साहेब जीवित थे। कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया। दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया। कांग्रेस ने उनकी याद तक मिटाने की कोशिश की। कांग्रेस ने बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहा। डॉ अंबेडकर संविधान के संरक्षक थे, लेकिन कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है।पीएम मोदी ने कहा कि आज डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती है। उनका जीवन संदेश हमारी 11 साल की सरकार के पीछे प्रेरणा रहा है। हर फैसला और हर योजना बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हिसार से अयोध्या के लिए एक उड़ान को हरी झंडी दिखाई गई है। ये कृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा प्रभु राम की नगरी से सीधे जुड़ गई है। हिसार में कहा कि हरियाणा से हिसार से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी तो यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक मिलकर काम किया है। इन सभी साथियों के परिश्रम ने भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में नींव को मजबूत किया है। पीएम मोदी ने कहा कि वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाएं... इनके जीवन में बदलाव लाना, इनके सपनों को पूरा करना हमारा मकसद है। इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास... यही भाजपा सरकार का मंत्र है। आज मुझे ये देखकर गर्व होता।

11:22 AM, 14th Apr
कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई : पीएम मोदी बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के मौके पर हरियाणा के हिसार में हैं। जहां पीएम मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए कमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी। संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज दलित, पीड़ित, वंचितों की आज दूसरी दीवाली है। वहीं पीएम मोदी ने बाबा साहेब को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें ये भूलना नहीं है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया, जब तक बाबा साहेब जीवित थे। कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया। दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया। कांग्रेस ने उनकी याद तक मिटाने की कोशिश की। कांग्रेस ने बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहा। डॉ अंबेडकर संविधान के संरक्षक थे, लेकिन कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है।

10:59 AM, 14th Apr
लता मंगेशकर का परिवार लुटेरों का गिरोह : महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता ने लता मंगेशकर पर टिप्पणी कर के एक नया विवाद खडा कर दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि लता मंगेशकर का परिवार लुटेरों का गिरोह है। उन्होंने कभी समाज का कोई भला नही किया। बता दें कि यह टिप्पणी कांग्रेस की महाराष्ट्र (Maharashtra Congress) इकाई के नेता और पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार ने की है। इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल आ गया है। दरअसल, वडेट्टीवार की यह टिप्पणी पुणे में एक गर्भवती महिला की मौत से उपजे विवाद के बाद आई है, जिसे शहर के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर का परिवार लुटेरों का गिरोह है। कभी समाज का भला नही किया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अमित गोरखे के निजी सचिव की पत्नी तनीषा भिसे को कथित तौर पर 10 लाख रुपए की अग्रिम राशि जमा न कर पाने पर दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया था। इसके बाद तनीषा को एक अन्य अस्पताल ले जाया गया था, जहां जुड़वां बच्चियों को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई थी। वडेट्टीवार ने कहा, ‘मंगेशकर परिवार मानवता पर कलंक है। वह लुटेरों का गिरोह है। क्या आपने कभी सुना है कि उन्होंने समाज की भलाई के लिए दान दिया हो?

09:28 AM, 14th Apr
अमेरिका में रहना है तो कराओ रजिस्ट्रेशन, वरना होगी जेल : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब वहां रहने वाले विदेशियों को नई धमकी दी है। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि बिना रजिस्ट्रेशन के 30 दिनों से अधिक समय तक अमेरिका में रहना अपराध होगा। ऐसा करने पर विदेशी नागरिकों को जुर्माना और जेल की सजा के साथ ही कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा। होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने कहा कि अमेरिका में 30 दिनों से अधिक समय तक रहने वाले विदेशी नागरिकों को संघीय सरकार के साथ पंजीकरण कराना होगा। इसका पालन न करना एक अपराध है जिसके लिए जुर्माना और कारावास की सजा हो सकती है। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने एक्स पर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और सेक्रेटरी नोएम का अवैध विदेशियों के लिए स्पष्ट संदेश है। अभी निकल जाओ वरना जेल होगी। विभाग ने कहा कि अवैध विदेशी यहां से खुद चले जाएं।

09:27 AM, 14th Apr
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार, बेल्जियम से लाने की तैयारी : पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार करने की खबर है। 65 वर्षीय चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और वह अभी भी जेल में है। न्यूज वेबसाइट एसोसिएट टाइम्स से ये भी खबर आई थी कि भारतीय अधिकारियों ने चोकसी को भारत लाने यानी उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने बेल्जियम समकक्षों से संपर्क किया है। इसी मामले में सह-आरोपी और चोकसी का भतीजा नीरव मोदी लंदन में है और उसे भी भारत लाया जाना है। बता दें कि मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपए का लोन फ्रॉड किया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत से भागकर बेल्जियम पहुंच गया था। यहां वो अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था। प्रीति चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि चोकसी के पास बेल्जियम में 'एफ रेजीडेंसी कार्ड' है और वो इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम आया है।

09:15 AM, 14th Apr
मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय एक्शन में : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में जमकर प्रदर्शन हुए। इस हिंसक प्रदर्शन में तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। जिले में कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। बता दें कि वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को हिंसा भड़क गई। इस हिंसा के चलते 3 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले में जगह-जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय एक्शन में आ गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा प्रभावी क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए सीआरपीएफ और आरएएफ की कंपनियां आज भेजेगी। गृह मंत्रालय ने प्रभावित क्षेत्र में बीएसएफ की 5 कंपनियां भेजने का फैसला किया है। इसमें 400 से अधिक जवान शामिल हैं। अब तक दो प्रभावित क्षेत्रों में 300 बीएसएफ जवान तैनात हैं। सोमवार से कुल 700 जवान तैनात किए जाएंगे। बीएसएफ ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। इसमें दिखाया गया कि उन पर पेट्रोल बम फेंके गए हैं। जल्द ही फेस मैपिंग की जाएगी। बीएसएफ ने हवा में इंसास और पिस्तौल से लगभग 20-30 राउंड गोलियां चलाईं, ताकि कोई घायल न हो और उपद्रवियों को तितर-बितर किया जा सके। मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर आईजी करणी सिंह शेखावत और एडीजी रवि गांधी को रिपोर्ट भेजी गई है। मुर्शिदाबाद की स्थिति पर विश्लेषण के साथ रिपोर्ट डीजी दलजीत सिंह को भेजी गई और वही रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई है।