गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 12 March 2026 live updates
Last Updated : गुरुवार, 12 मार्च 2026 (10:49 IST)

LIVE : ट्रंप भारत को फिर देगा झटका, पहले कहा था गुड एक्टर

Live news in Hindi
16 देशों की जांच में भारत का नाम भी : अमेरिका एक बार फिर से भारत को झटका देने के लिए तैयार है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने अमेरिका से व्यापार करने वाले 16 प्रमुख पार्टनर देशों के खिलाफ जांच बैठा दी है। इसमें इस बात की जांच की जाएगी कि क्या यह देश अमेरिका के साथ “अनुचित व्यापार व्यवहार” (अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस) करते हैं। जिन देशों के खिलाफ जांच बैठाई गई है, उनमें भारत, चीन और बांग्लादेश भी शामिल हैं। कुल 16 देशों के नाम इस जांच में शामिल किए गए हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि टैरिफ का दबाव फिर से बनाया जा सके, क्योंकि पिछले महीने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने इन टैरिफ को गैर-कानूनी बताते हुए रद्द कर दिया था।


10:48 AM, 12th Mar
ईरान ने युद्ध रोकने की रखी 3 शर्तें : अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 13वां दिन हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान जंग में अमेरिका जीत चुका है, लेकिन मिशन पूरा होने तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने केंटकी राज्य में रैली के दौरान कहा कि जंग के पहले ही घंटे में साफ हो गया था कि अमेरिका आगे है और अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी कमजोर कर दिया है। वहीं अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने संसद को बताया कि ईरान जंग के शुरुआती 6 दिन में अमेरिका ने करीब 11.3 अरब डॉलर (लगभग ₹1 लाख करोड़) खर्च कर दिए। इनमें से करीब 5 अरब डॉलर (लगभग ₹45 हजार करोड़) थियार और गोला-बारूद पर खर्च हुए। दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने कहा कि जंग खत्म करने के लिए तीन शर्तें जरूरी हैं 1. ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता दी जाए, 2. युद्ध के नुकसान की भरपाई की जाए, 3. भविष्य में हमला न होने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी मिले।

10:06 AM, 12th Mar
ईरान के साथ जंग में उलझा अमेरिका : ईरान में जंग छेड़कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शायद उस चिंगारी को भड़का दिया है जो खुद उनके घर को झुलसाने लगी है। मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने तेल की कीमतों में ऐसी आग लगाई है कि खुद अमेरिका के लोग परेशान हो गए हैं। ऐसे में अमेरिका के ऊर्जा विभाग ने बुधवार 11 मार्च को कहा कि वह "अगले सप्ताह से" अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से 172 मिलियन बैरल जारी करेगा। साफ है कि मिडिल ईस्ट के युद्ध ने तेल की कीमतों में भूचाल ला दिया है। अमेरिका के ऊर्जा विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि योजनाबद्ध डिस्चार्ज दरों के आधार पर इस 172 मिलियन बैरल रिलीज को वितरित होने में लगभग 120 दिन लगेंगे। इस पोस्ट में ईरान पर "अमेरिका और उसके सहयोगियों की ऊर्जा सुरक्षा" में हेरफेर करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।