dharma sangrah
✕

गाय-भैंसों के लिए भी जारी होंगे आधार नंबर

Updated: शनिवार, 7 जनवरी 2017 (12:48 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार मवेशियों के लिए भी आधार कार्ड या यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर जैसी एक योजना बना रही है। सरकार मवेशियों की स्थिति सुधारने के लिए लाई जाने वाली इस योजना के तहत देश में हर गाय और भैंस के लिए एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूआईडी) जारी किया जाएगा।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना का मुख्य उद्देश्य मवेशियों की निगरानी करना है जिससे बेहतर ब्रीडिंग और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकेगी। देश की 8.8 करोड़ गाय-भैंसों के लिए आधार जैसा नंबर जारी करके इनकी बेहतरी की योजना बनाई है।
 
एक प्रमुख अंग्रेजी आर्थिक दैनिक में प्रकाशित हुआ है कि इस योजना के लिए 148 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इस योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस काम में लगभग एक लाख लोगों को लगाया गया है जो देश के करीब 8.8 करोड़ मवेशियों के कान में एक टैग लगाएंगे। 
इस टैग का वजन आठ ग्राम होगा जिसपर 12 अंकों का एक यूआईडी नंबर होगा जिससे हर पशु की अलग-अलग पहचान करना संभव हो सकेगा। इस काम को इसी साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही मासिक आधार पर राज्यों को टैग लगाने का लक्ष्य देना भी शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में हर महीने 14 लाख और मध्य प्रदेश को 7.5 लाख मवेशियों पर ऐसे टैग लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
 
इस योजना का मकसद न केवल मवेशियों की निगरानी करना है ताकि उन्हें सही समय पर टीके लगाए जा सकें और बेहतर ब्रीडिंग और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सके। दैनिक बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार 2020 तक सरकार का लक्ष्य डेयरी किसानों की आमदनी दोगुनी करने का है ताकि पशुपालन को एक लाभदायक काम बनाया जा सके।
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

अगला लेख