dharma sangrah
✕

Aadhaar से दाखिल करें रिटर्न, अपने आप मिलेगा PAN Card

Updated: मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (09:43 IST)
अब आयकर विभाग आपको खुद पैन कार्ड देगा। जिन आयकरदाताओं के पास PAN Card नहीं है, उन्हें अब रिटर्न भरने के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) अब Aadhaar से रिटर्न दाखिल करने वालों को खुद PAN नंबर जारी करेगा।
ALSO READ: ITR से जुड़े इस मैसेज पर बिलकुल भी नहीं करें भरोसा
सीबीडीटी ने स्पष्ट किया है कि जिनके पास PAN नंबर नहीं है, वे अपने Aadhaar नंबर से अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, जो आयकरदाता सिर्फ Aadhaar से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करेंगे, विभाग यह मान लेगा कि उनके पास पैन नंबर नहीं है। 
 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की 30 अगस्त की अधिसूचना के अनुसार यदि कोई व्यक्ति Aadhaar का उपयोग कर रिटर्न दाखिल करता है और उसके पास पैन संख्या नहीं है तो यह मान लिया जाएगा कि उसने PAN Card जारी करने के लिए आवेदन कर दिया है। इसके बाद उसे कोई और दस्तावेज दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी।
यह नियम 1 सितंबर से प्रभावी हो गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि कर विभाग PAN संख्या आवंटित करने के लिए ‘Aadhaar’ से सभी जानकारियां ले लेगा। CBDT के चेयरमैन पीसी मोदी ने जुलाई में कहा था कि विभाग खुद से उस व्यक्ति को एक नई PAN संख्या आवंटित कर देगा जो रिटर्न दाखिल करते समय आधार का उपयोग करेगा। यह दोनों डाटाबेस को आपस में जोड़ने की नई व्यवस्था का हिस्सा है।
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

अगला लेख