Daily Horoscope
✕

PM मोदी बिहार में करेंगे 9 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास, 14258 करोड़ होगी लागत

Updated: रविवार, 20 सितम्बर 2020 (01:07 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को बिहार (Bihar) में 9 राजमार्ग परियोजनाओं (highway projects) का शिलान्यास करने के साथ-साथ राज्य के 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (optical fiber network) से जोड़ने वाली सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जारी एक बयान में कहा गया कि 9 राजमार्ग परियोजनाओं की कुल लंबाई लगभग 350 किलोमीटर हैं और इनकी लागत 14258 करोड़ रुपए है।

मोदी ने हाल के दिनों में बिहार में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया है। ये परियोजनाएं रेल, अधोसंरचना, सेतु, पीने का पानी और सिंचाई से संबंधित हैं। राज्य में अक्टूबर-नवम्बर में चुनाव होने हैं। पीएमओ ने अपने बयान में कहा कि प्रस्तावित राजमार्ग राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे, लोगों को बेहतर संपर्क व सुविधाएं मुहैया होंगी और इससे आर्थिक विकास भी होगा। इन परियोजनाओं से पड़ोसी राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों के साथ-साथ सामानों की आवाजाही सुगम होगी।

मोदी ने वर्ष 2015 में बिहार में महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज में 54,700 करोड़ रुपए लागत की 75 परियोजनाएं शामिल थीं। इनमें से 13 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 38 परियोजनाओं पर काम जारी है। शेष परियोजनाओं की शुरुआत होनी है।

इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने के बाद बिहार की सभी नदियों पर पुल बनकर तैयार हो जाएंगे और सभी प्रमुख राजमार्ग चौड़े और मजबूत हो जाएंगे। ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवा की विस्तृत जानकारी देते हुए पीएमओ ने इसे प्रतिष्ठित परियोजना बताया, जिसके तहत राज्य के सभी 45,945 गांवों को जोड़ा जाएगा। इससे राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति आएगी।

इस परियोजना का क्रियान्वयन संचार विभाग, इलेक्‍ट्रानिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) के संयुक्त प्रयासों से किया जाएगा। पीएमओ ने कहा कि सीएससी के बिहार भर में 34,821 केंद्र हैं और वह अपने कार्यबल का इस्तेमाल इस परियोजना में करेगा।
इस परियोजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों जैसे सरकारी संस्थानों में एक वाई-फाई और पांच मुफ्त कनेक्शन की सुविधा प्रदान होगी। इस परियोजना से लोगों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।(भाषा)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

अगला लेख