biodatamaker
✕

Live : पीलीभीत में PM मोदी बोले, सही नीयत से सही नतीजे आते हैं

Updated: मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (12:16 IST)
9 april updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सही नीयत से सही नतीजे आते हैं। पल-पल की जानकारी...


12:11 PM, 9th Apr
महाराष्‍ट्र में MVA गठबंधन में सीटों का बंटवारा। शिवसेना उद्धव ठाकरे 21, कांग्रेस 17 और राकांपा शरद चंद्र कांग्रेस 10 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव।

12:03 PM, 9th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत में कहा...
-भारत के लिए कुछ ही असंभव नहीं।
-जब नीयत सही होती है, हौसले बुलंद होते हैं, तो नतीजे भी सही मिलते हैं। आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते हुए देख रहे हैं।
-सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कभी कांग्रेस -सरकारें दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना के महासंकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाइयां और वैक्सीन भेजी।
-दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया, हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए। 
-अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब के ग्रंथों को पूरी श्रद्धा से भारत लाए और ये सब आपके एक वोट की ताकत से हुआ है। 

11:36 AM, 9th Apr
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा से पहले मंगलवार को आरोप लगाया कि देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'आज, प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में हैं। यह एक ऐसा राज्य है जहां युवाओं को भाजपा की डबल इंजन सरकार ने धोखा ही धोखा दिया है। शायद आज प्रधानमंत्री अपने दिखावटी भाषणों के बीच राज्य के युवाओं की इन समस्याओं पर बात करें।'

09:52 AM, 9th Apr
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'देशभर के मेरे परिवारजनों को नव संवत्सर की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह नया वर्ष हर किसी के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण हो।'
<

देशभर के मेरे परिवारजनों को नव संवत्सर की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह नया वर्ष हर किसी के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण हो।

— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2024 >
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश के मेरे समस्त परिवारजनों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। शक्ति की उपासना का यह महापर्व हर किसी के लिए सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए, यही कामना है। जय माता दी।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख