Hanuman Chalisa

24 घंटे में 18,738 लोग कोरोना संक्रमित, 40 की मौत (Live Updates)

Updated: रविवार, 7 अगस्त 2022 (10:05 IST)
नई दिल्ली। आजादीसैट सैटेलाइट की लांचिंग, नीति आयोग की 7वीं संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे PM मोदी, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन समेत इन खबरों पर 7 अगस्त, रविवार को रहेगी सबकी नजर। पल पल की जानकारी...

-भारत में एक दिन में 18,738 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,45,732 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1,34,933 पर पहुंच गई।
-बांग्लादेश में महंगाई से हाहाकार, पेट्रोल डीजल 50 फीसदी महंगा।
-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार सुबह भारत के पहले छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV D1) का प्रक्षेपण किया।
-यह एसएसएलवी एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-02 और छात्रों द्वारा बनाया एक उपग्रह आजादीसैट लेकर रवाना हुआ।
-भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर मोदी सरकार की ओर से देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत रविवार को इसरो आज़ादीसैट नाम की एक सैटेलाइट लॉन्च करेगा।
<

#WATCH ISRO launches SSLV-D1 carrying an Earth Observation Satellite & a student-made satellite-AzaadiSAT from Satish Dhawan Space Centre, Sriharikota

(Source: ISRO) pic.twitter.com/A0Yg7LuJvs

— ANI (@ANI) August 7, 2022 >
-भारत के पहले छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) के प्रक्षेपण के लिए शनिवार देर रात 2 बजकर 26 मिनट पर उलटी गिनती शुरू हो गई।
-इसरो ने 500 किलोग्राम तक के उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में 500 किलोमीटर तक स्थापित करने का मिशन शुरू किया है। उसका उद्देश्य तेजी से बढ़ते एसएसएलवी बाजार का बड़ा हिस्सा बनना है।
-चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसएचएआर) के पहले लॉन्च पैड से सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर रॉकेट प्रक्षेपित किया जाएगा। प्रक्षेपण के करीब 13 मिनट बाद रॉकेट के इन दोनों उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने की उम्मीद है।
-नीति आयोग की 7वीं संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे PM मोदी, नीतीश कुमार और चन्द्रशेखर राव नहीं होंगे शामिल।
-लगातार तीसरी बार Commonwealth Games के फाइनल में पहुंची पुरुष हॉकी टीम, द.अफ्रीका को 3-2 से हराया
-मौजूदा विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन, अमित पंघाल, सागर और नीतू गंघास ने राष्ट्रमंडल खेलों की अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं जैसमीन, हुसामुद्दीन और रोहित टोकस ने सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक जीता।
-क्रिकेट में भी भारत का आज गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला। 

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख