• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (09:11 IST)

दिल्ली के मयूर विहार में 6 वर्षीय बच्ची से रेप, गंभीर स्‍थिति में AIIMS में कराया भर्ती

girlrape
नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली में एक 6 वर्षीय बच्ची से अमानुषिक कृत्य हुआ है। एक 6 वर्षीय बच्ची से 34 साल के आरोपी ने बलात्कार किया। बच्ची की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे एम्स में भर्ती कराना पड़ा।

 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 34 साल का आरोपी समूगन मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है। उसने एक 6 साल की बच्ची का यौन शोषण किया व लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर भाग गया। आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। दिल्‍ली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। यौन शोषण के बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बच्‍ची की हालत स्थिर है। सूचना मिलने पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया व उसे फांसी देने की मांग की।
ये भी पढ़ें
क्यों सफल नहीं हो सका इसरो का ‘EOS-03’ लांचिंग मिशन, उपग्रह से क्या मिलता फायदा...