Hanuman Chalisa
✕

खरगोन में दंगे के 11 दिनों बाद कर्फ्यू में पहली बार 6 घंटे की ढील

Updated: बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (12:38 IST)
भोपाल/खरगोन। मध्य प्रदेश के दंगा प्रभावित खरगोन शहर में पिछले 11 दिनों में बुधवार सुबह पहली बार कर्फ्यू में एक साथ छह घंटे के लिए ढील दी गई। बुधवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान डाकघर और बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, सड़कों पर वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी और दूध, सब्जी व दवा की दुकानों के अलावा केवल नाई की दुकानें खोली जा सकेंगी।
 
स्थानीय प्रशासन 14 अप्रैल से हर दिन या तो सुबह या फिर दो पालियों में कर्फ्यू में ढील दे रहा है, लेकिन बुधवार को पहली बार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक छूट प्रदान की गई।
 
सरकार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि लोग अपने घरों के पास स्थित दुकानों से जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि इस दौरान सड़कों पर वाहन ले जाने की इजाजत नहीं होगी। खरगोन में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे और उचित मूल्य की दुकानों पर मिट्टी के तेल की बिक्री भी निलंबित रहेगी।
Koo App
#Khargone का कोई भी गुनहगार कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा। वीडियो फुटेज की मदद से अबतक 154 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दो आरोपियों - मोहसिन और नवाज - पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। इन दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पत्थर फेंकने वाले तेजू नाम के आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। खरगोन एसपी पर गोली चलाने वाले की भी पहचान हो गई है। - Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 20 Apr 2022
पिछले कुछ दिनों में शहर की स्थिति में सुधार होने पर कर्फ्यू में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में ढील दी जा रही थी।
 
खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। इस दौरान कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई थी, वाहनों में आग लगा दी गई थी व लोगों पर पथराव किया गया था।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में अब तक 153 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 65 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख