Daily Horoscope
✕

Pahalgam में 5 से 6 आतंकियों ने चुन-चुनकर चलाईं गोलियां, लोगों ने कहा- लेना होगा पुलवामा जैसा बदला

इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला है कि पाक आतंकियों ने रेकी की थी

Updated: बुधवार, 23 अप्रैल 2025 (00:12 IST)
Pahalgam attack: हथियारबंद आतंकवादी 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहे जाने वाले घास के मैदान बैसरन में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, टट्टू की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे तथा नजारों का आनंद ले रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। मीडिया खबरों के मुताबिक 5 से 6 आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर गोलियां चलाईं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला है कि पाक आतंकियों ने रेकी की थी।ALSO READ: Pahalgam attack : आतंक पर बड़े एक्शन की तैयारी, सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर आज ही भारत लौटेंगे PM मोदी
 
टीआरएफ का मास्टरमाइंड सज्जाद गुल : टीआरएफ का मास्टरमाइंड सज्जाद गुल है, जो पाकिस्तान में बैठकर इसे संचालित करता है। अधिकारियों ने कहा कि यह संभव है कि आतंकवादी समूह जम्मू के किश्तवाड़ से दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के रास्ते बैसरन तक पहुंचा हो।ALSO READ: Pahalgam attack : आतंकियों ने धर्म पूछा और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

आतंकियों की फायरिंग में 27 लोगों की मौत हो गई। हालांकि यह आधिकारिक संख्या नहीं है। मीडिया खबरों के मुताबिक मरने वालों में 1 इटली और 1 इजराइल का पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं।ALSO READ: Pahalgam terror attack : सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश
 
देश मांग रहा है पुलवामा जैसा बदला : पहलगाम हमले के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर गुस्सेभरी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोगों ने सरकार से कहा है कि आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर पुलवामा जैसा बदला ले। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमला हुआ था। इसके जवाब में भारत ने 12 दिन बाद 26 फरवरी 2019 को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें  300 से अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था। उस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे, जो सैन्य बलों पर सीधा हमला था। वहीं पहलगाम हमला पर्यटकों पर किया गया है।ALSO READ: Pahalgam attack: पुलवामा हमले से भी भयावह है पहलगाम का हमला, 27 लोगों की मौत
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख