suvichar
✕

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, जानिए उनसे जुड़ी 5 खास बातें...

Updated: बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (14:04 IST)
चेन्नई। हेलिकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन बुधवार को निधन हो गया। उन्हें इसी वर्ष शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। उनका बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज चल रहा था। 
 
8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नुर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों का निधन हो गया था जबकि वरुण सिंह की हालत गंभीर थी। पूरे देश उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा था। वरुण सिंह के बारे में 5 खास बातें...
ALSO READ: बड़ी खबर, हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन
 
1. ग्रुप कैप्टन वरुणसिंह को इसी साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने साल 2020 में LCA तेजस एयरक्राफ्ट को आपातकाल की स्थिति में बचाया था। इसी के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
 
2. वरूण सिंह का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से काफी गहरा नाता है। वरूण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह सेना में थे और अब अपनी पत्नी के साथ भोपाल में ही रहते हैं। हादसे के वक्त वरूण सिंह के पिता केपी सिंह अपने छोटे बेटे कमांडर तनुज सिंह जो नौसेना में है, की बेटी का जन्मदिन मनाने मुंबई गए हुए थे।
 
3. वरुण सिंह ने हरियाणा के चंडीमंदिर छावनी में आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था किसी भी छात्र का औसत दर्जे का होना ठीक है लेकिन यह किसी भी तरह से उसके सामर्थ और उसके जीवन में आने वाली चीजों का पैमाना नहीं हो सकता।
 
4. यूपी के देवरिया के रहने वाले ग्रुप कैप्टन खुद एक औसत दर्जे के छात्र थे लेकिन वह अपनी खोज में तब तक लगे रहे और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जब तक उन्होंने अपनी मंजिल नहीं पा ली।
 
5. रक्षा मंत्री राजनाथ ने ट्वीट कर कहा कि वरुण सिंह एक सच्चे योद्धा थे। वह आखिरी सांस तक लड़े।
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख