सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, हिमाचल प्रदेश में मृत प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू, चार राज्यों से आ चुके हैं मामले
- सेंट्रल विस्टा पर SC का फैसला कल, तय होगा नई संसद और दूसरी इमारतें बनेंगी या नहीं
- दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर पर्यावरण समिति ने तीनों एमसीडी आयुक्तों को किया तलब
- नायडू और मोदी ने गांगुली का हाल जाना, मंगलवार को मिल सकती है छुट्टी
- Bird flu: कौवों और प्रवासी पक्षियों की रहस्यमय मौत से देशभर में हड़कंप, इंसानों को भी खतरे की आशंका
5 जनवरी: बर्ड फ्लू, कोरोनावायरस समेत इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
नई दिल्ली। बर्ड फ्लू, कोरोनावायरस, सेंट्रल विस्टा परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले समेत इन खबरों पर 5 जनवरी, मंगलवार को रहेगी सबकी नजर...
08:25 AM, 5th Jan
राजस्थान, केरल और मध्य प्रदेश के बाद हिमाचल प्रदेश में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पोंग बांध झील क्षेत्र में मृत पाए गए कुछ प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की है।
08:23 AM, 5th Jan
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1.62 से अधिक नए मामले समाने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,07,86,001 हो गई हैं तथा संक्रमण से अब तक 3.53 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
08:22 AM, 5th Jan
सुप्रीम कोर्ट केंद्र की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगा। इस परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी दिए जाने और इसके लिए भूमि उपयोग में बदलाव सहित अनेक बिंदुओं पर सवाल उठाए गए हैं।
