suvichar
✕

भाजपा के पहले कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बारे में 5 खास बातें

Updated: मंगलवार, 18 जून 2019 (08:58 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा के नेता जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। मोदी सरकार 2 में गृहमंत्री बने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की व्यस्तता को देखते हुए नड्डा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह भाजपा के पहले कार्यकारी अध्यक्ष है।

जेपी नड्डा के बारे में 5 खास बातें...
 
- जेपी नड्डा भाजपा के वरिष्ठ नेता है और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। नड्डा को संगठन पर अच्छी पकड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का विश्वस्त होने के चलते कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी के संगठन चुनाव के बाद नड्डा पूरी तरह से पार्टी की कमान अपने हाथों में संभाल लेंगे।
- नड्डा को 2019 के चुनाव में यूपी की जिम्मेदारी सौंपी थी। यहां भाजपा ने 62 सीटें जीती। उन्होंने यहां सपा बसपा महागठबंधन को मात देने में बड़ी भूमिका अदा की। इसी के परिणाम स्वरूप उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 2014 के चुनाव में यूपी में भाजपा को बड़ी सफलता दिलाने के बाद ही अमित शाह को भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 
- जेपी नड्डा नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्र सरकार में शामिल थे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में बेहतरीन काम भी किया था लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद से ही उनका नाम पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था। आयुष्मान भारत की सफलता का श्रेय भी नड्डा को दिया जाता है।
- अमित शाह की तरह ही चुनाव प्रबंधन की रणनीति में माहिर माना जाता है। उनके बारे में ये भी कहा जाता रहा है कि वे बेहद लो प्रोफाइल रहते हैं। 
- 2014 के चुनाव के बाद भी जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें थी। उस चुनाव में भी उन्होंने दिल्ली में बैठकर पूरे भारत में पार्टी के चुनाव  अभियान की निगरानी की थी।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख