biodatamaker
✕

4 वर्षीय बीएड एकीकृत पाठ्यक्रम इसी सत्र से होगा लागू

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (17:01 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने 4 वर्षीय एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है और इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल में एक सवाल के जवाब में बताया कि अध्यापक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने के तुरंत बाद 4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि बीए बीएड, बीकॉम बीएड और बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद शिक्षण संस्थाओं से इस कोर्स के संचालन के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। जो भी संस्थाएं आवेदन करेंगी, वे इसी सत्र से ये पाठ्यक्रम शुरू कर सकेंगी।

अध्यापकों के प्रशिक्षण से जुड़े एक पूरक प्रश्न के जवाब में निशंक ने बताया कि शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत 2015 तक सभी अध्यापकों को प्रशिक्षित करने का प्रावधान था। इस अवधि में लगभग 7 लाख अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया।

लेकिन अभी भी अप्रशिक्षित अध्यापकों की संख्या काफी अधिक होने के कारण कानून में संशोधन कर प्रशिक्षण देने की अवधि 31 अक्टूबर 2019 कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया सभी अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि देश में शिक्षण प्रशिक्षण के लिए 19,542 संस्थाएं कार्यरत हैं जिनमें 25,826 पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं और इनमें 15 लाख प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख