suvichar

Live : कनॉट प्लेस में लावारिस बैग से हड़कंप, इलाके को खाली कराया

Updated: शनिवार, 4 मई 2024 (16:11 IST)
4 may updates : दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी मच गई। स्कूलों में बम की धमकी के बाद से अलर्ट दिल्ली पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पल पल की जानकारी...


03:43 PM, 4th May
दिल्ली के कनॉट पैलेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप। पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। इलाके को खाली कराया गया।

11:48 AM, 4th May
सूरत और इंदौर के बाद ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने टिकट लौटाते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने पार्टी से प्रचार के लिए फंड नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए यह फैसला किया। यहां से भाजपा के संबित पात्रा चुनाव लड़ रहे हैं।

11:48 AM, 4th May
पीएम मोदी ने झारखंड के पलामू में कहा कि एक वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी। लेकिन आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है - मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार, मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। ये निराश-हताश लोग अब कुंठित हो गए हैं। एक कहावत है - जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख