biodatamaker

MCD चुनाव : दिल्ली नगर निगम चुनाव में शाम 5:30 तक 50 फीसदी मतदान, जानिए मुख्‍य बातें...

Updated: रविवार, 4 दिसंबर 2022 (20:01 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। दिल्ली के सभी 250 वार्डों में शाम 5:30 बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर 5:30 बजे से ठीक पहले आए मतदाताओं से भी वोटिंग कराई गई।हालांकि मतदान का फायनल आंकड़ा अभी नहीं आया है। नगर निगम चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को सामने आएंगे। जानिए मतदान से जुड़ी खास बातें...

-राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम 5:30 बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ। 

-भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने किया मतदान।
-उन्होंने कहा कि हमारे पास टैक्स पेयर के हजारों करोड़ रुपए नहीं हैं जो हम अपनी राजनीति चमकाने के लिए लगाएं, हमारे पास सच्चाई है। प्रधानमंत्री ने 3000 से ज्यादा जहां झुग्गी वहीं मकान दे दिए अगर ये दिल्ली सरकार ने किया होता तो 3 लाख का प्रचार करते।
<

To all my friends in media…
100 स्कूल
100 हॉस्पिटल
100 जन रसोई
प्रदूषण
यमुना की सफ़ाई
फ़्लाइओवर
लाइब्रेरी
DTC बसें….
लंदन,पैरिस, न्यू यॉर्क
अगर दिल्ली को बचाना है..
तो ये मुद्दे उठाना !
जय हिन्द

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) December 4, 2022 >तो ये मुद्दे उठाना !
जय हिन्द

 

-दोपहर 2 बजे तक 30 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट। शाम 5.30 बजे तक होगा मतदान।
-दोपहर 12 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान हो चुका है। -इस चुनाव में मुख्य तौर पर भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
-दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं, जिसके परिणाम राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव डाल सकते हैं।
-मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ जो शाम साढ़े पांच समाप्त होगा।
-शुरुआती मतदाताओं में 106 वर्षीय शांति बाला शामिल रहीं, जो पुलिसकर्मियों और अपने परिवार के सदस्यों की सहायता से बाड़ा हिंदू राव इलाके में डिप्टीगंज मतदान केंद्र पहुंचीं।
-‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे एमसीडी में एक ईमानदार और बेहतर शासन के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।
-उन्होंने ट्वीट किया, साफ-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं।
-भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी पत्नी के साथ वेस्ट पटेल नगर में वोट डाला। हालांकि, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार का नाम मतदाता सूची से गायब मिला।
-कुमार ने दल्लूपुरा के एक मतदान केंद्र पर कहा, 'मेरा नाम न तो मतदाता सूची में है और न ही हटाए गए मतदाताओं की सूची में। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। मेरी पत्नी ने मतदान किया है।
-उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों से कहा कि वे काम के लिए वोट डालें, न कि दिल्ली को कचरे का स्थान बनाने वालों के लिए।
-सिसोदिया ने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि मैं दिल्ली के 2.5 करोड़ लोगों से अपील करता हूं कि आज अपने घरों से बाहर निकलें और मतदान करें ताकि हम आपके लिए काम कर सकें। लोगों ने नगर निगम में आम आदमी पार्टी को चुनने का मन बना लिया है।
- राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है जिनमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं। मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख