ramcharitmanas

Live : रांची पहुंचे CM हेमंत सोरेन, ली विधायकों की बैठक

Updated: मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (14:36 IST)
30 January updates : हेमंत सोरेन पर ईडी का शिकंजा, तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ समेत इन खबरों पर मंगलवार, 30 जनवरी को रहेगी सबकी नजर...


02:35 PM, 30th Jan
रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने ली झामुमो, कांग्रेस और राजद विधायकों की बैठक। 31 जनवरी को ईडी के समक्ष पेश होने से पहले हुई बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद। 

12:17 PM, 30th Jan
रेलवे में नौकरी के बदले भूखंड घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में राजद नेता तेजस्वी यादव पटना में ईडी के दफ्तर पहुंचे। दफ्तर के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक एसयूवी और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। 
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, 1997 में किसकी सरकार थी? लालू प्रसाद जब मुख्यमंत्री रहे तो चारा खा गए और जब रेल मंत्री बने तो बच्चों की नौकरी खा गए... पूरे बिहार में हजारो बच्चे हैं जिनकी जमीन लालू यादव और इनके परिवार ने लिखवाने का काम किया है।
 

11:19 AM, 30th Jan
राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव घर से ईडी दफ्तर के लिए रवाना। जमीन के बदले नौकरी मामले में होनी है पूछताछ। कल लालू यादव से हुई थी पूछताछ।
जम्मू कश्मीर के शेरपुर इलाके में सुरक्षा बलों को संदिग्ध बैग से मिला IED, आतंकी साजिश नाकाम।

09:00 AM, 30th Jan
दिल्ली में ईडी की टीम को नहीं मिले झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, बुधवार को रांची में हो सकती है पूछताछ। भाजपा ने हेमंत सोरेन पर लगाया फरार होने का आरोप।

08:59 AM, 30th Jan
राजद नेता लालू यादव के बाद ईडी ने आज उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया। लालू से सोमवार को 10 घंटे तक हुई थी पूछताछ। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख