Hanuman Chalisa
✕

Nirbhaya case के 3 दोषियों का नया पैंतरा, ICJ का दरवाजा खटखटाया

Updated: सोमवार, 16 मार्च 2020 (19:11 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया गैंगरेप एवं हत्या मामले के 3 दोषियों ने फांसी से बचने के लिए नया पैंतरा अपनाया है। ये दोषी फांसी से बचने या टालने के लिए नित नए पैंतरे अपना रहे हैं। 4 में से 3 दोषियों- अक्षय, पवन और विनय ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) का रुख किया है।
 
क्षय, पवन और विनय ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस से फांसी की सजा पर रोक लगाए जाने की गुहार लगाई है। हालांकि, इन बातों का 20 मार्च को तय फांसी पर कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।
 
इससे पहले देश को दहला देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या मामले के गुनाहगार मुकेश के भाई सुरेश की ओर से उच्चतम न्यायालय में गत 6 मार्च को दायर याचिका सोमवार को खारिज हो गई, निर्भया के तीन अन्य गुनाहगारों- विनय, पवन और अक्षय की ओर से वकील एपी सिंह ने आईसीजे को पत्र लिखकर 20 मार्च की होने वाली फांसी पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में यह भी मांग की गई है कि निचली अदालत के सभी रिकॉर्ड आईसीजे अपने पास मंगाए, ताकि दोषी अपना पक्ष अंतरराष्ट्रीय अदालत में रख सके। यह पत्र दिल्ली स्थित नीदरलैंड के दूतावास को सौंपा गया है जो आईसीजे को भेजा गया।
 
उधर उच्चतम न्यायालय ने सुरेश की ओर से वकील एमएल शर्मा की दलीलें सुनने के बाद कहा कि इस याचिका में ऐसा कोई तथ्य नहीं है जिस पर विचार किया जाए। शर्मा ने न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति एमआर शाह की खंडपीठ के समक्ष दलील दी कि इस मुकदमे में मुकेश के लिए कोर्ट द्वारा नियुक्त वकील वृंदा ग्रोवर ने उस पर दबाव डालकर क्यूरेटिव याचिका दाखिल करवाई थी।
 
शर्मा के मुताबिक क्यूरेटिव पेटिशन दायर करने की समय सीमा तीन साल थी, जिसकी जानकारी मुकेश को नहीं दी गयी थी। इसलिए मुकेश को नए सिरे से क्यूरेटिव याचिका और दया याचिका दाखिल करने का मौका दिया जाए, लेकिन न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि एक वकील पर उनका आरोप आपत्तिजनक है और याचिका को ख़ारिज किया जाता है।
 
शर्मा ने याचिका वापस लेने देने की अनुमति न्यायालय से मांगी, जिसे उसने मंजूर कर लिया। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के गुनहगारों के लिए 20 मार्च सुबह 5.30 बजे फांसी देने के लिए डेथ वारंट जारी किया है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार ने युवाओं को दिया टैबलेट, अब 18000 से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स से घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट

अगला लेख