dharma sangrah
✕

ऑपरेशन अजय, शुक्रवार को इसराइल से लौटेंगे 230 भारतीय

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (22:04 IST)
Operation Ajay for Indians : विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत लगभग 230 भारतीयों को एक विशेष विमान (चार्टर्ड उड़ान) से शुक्रवार को इसराइल से वापस लाए जाने की उम्मीद है।
 
भारत ने यह अभियान उन भारतीयों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू किया है, जो स्वदेश वापस आना चाहते हैं, क्योंकि सप्ताहांत में हमास आतंकवादियों द्वारा इसराइली शहरों पर किए गए सिलसिलेवार हमलों से क्षेत्र में नया तनाव उत्पन्न हो गया है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा कि चार्टर्ड उड़ान के शुक्रवार को लगभग 230 भारतीयों के पहले जत्थे को वापस लाएगी। उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर करीब नजर रखे हुए हैं। इसराइली शहरों पर हमास के हमलों पर बागची ने कहा कि भारत इन्हें आतंकवादी हमला मानता है।
 
फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत के रुख संबंधी एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने इसराइल के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व वाले एक संप्रभु एवं व्यावहारिक फिलिस्तीन देश की स्थापना के लिए सीधी बातचीत फिर से शुरू करने की हमेशा वकालत की है। (एजेंसी/वेबदुनिया)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख