Hanuman Chalisa
✕

क्या बंद होगा 2000 का नोट? क्या बोले जेटली...

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (19:57 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद जारी हुए नए 2000 के नोट के बंद होने की अफवाह के चलते केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को सामने आना पड़ा है। 
 
जेटली ने साफ किया कि सरकार 2,000 रुपए के नोट पर प्रतिबंध लगाने पर विचार नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 200 रुपए के नए नोट जारी करने के समय के बारे में रिजर्व बैंक निर्णय करेगा।
 
यह पूछे जाने पर कि सरकार 2,000 रुपए के नोट को धीरे-धीरे चलन से हटाने पर विचार कर रही है? उन्होंने कहा, ‘नहीं, ऐसी कोई चर्चा नहीं है।’ जेटली ने कहा कि ये कोरी अफवाह है कि सितम्बर से सरकार 2 हजार के नोट बंद करने जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल नौ नवंबर को पुराने 500 और 1,000 रुपए के नोटों को चलन से हटाए जाने के बाद रिजर्व बैंक ने अतिरिक्त सुरक्षा विशेषताओं के साथ 2,000 रुपए और 500 रुपए के नए नोट पेश किए।
 
सरकार ने केंद्रीय बैंक को 200 रुपए के नोट जारी करने को मंजूरी दे दी है। इस कदम का मकसद कम राशि की मुद्रा पर दबाव को कम करना है।
 
जेटली ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘नोट की छपाई कब होगी, इस संदर्भ में पूरी प्रक्रिया के बारे में निर्णय रिजर्व बैंक करेगा। अत: यह आरबीआई के लिए उपयुक्त होगा कि वह तारीख तथा नोट छपाई तथा उससे संबद्ध अन्य मामलों के बारे में जानकारी दे।’ 

विशेषज्ञों का कहना है कि रिजर्व बैंक जाली नोटों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि 200 रुपए का नया नोट बाजार में सित तक आ जाएगा।

नोटबंदी के बाद ऐसी खबरें आईं थीं कि लोगों को 2000 रुपए के नोट के छुट्‍टे कराने में परेशानी हो रही है, क्योंकि 100 रुपए और 500 रुपए के नोट पर्याप्त मात्रा में मौजूद नहीं हैं।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

ईरान में भीषण सड़क हादसा, कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत, 16 घायल

कश्मीर के गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक लुढ़का

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

अगला लेख