Hanuman Chalisa

रिजर्व बैंक ने जारी किया 200 रुपए का नोट

शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (11:31 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों को छोटे नोटों की दिक्कत और कटे-फटे नोट की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज दो सौ रुपए के नोट जारी किया।
 
नए नोटों के शौकीन इसे पहले हासिल करने के लिए नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित रिजर्व बैंक कार्यालय पर सुबह से लंबी कतारों में खड़े नजर आए। सरकार ने बुधवार को 200 रुपए का नोट प्रचलन में लाने के लिए अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले मीडिया में इस नोट के बारे में काफी दिनों से चर्चा थी। रिजर्व बैंक ने 18 अगस्त को  50 रुपए का नया नोट भी जारी करने की घोषणा की थी। 
 
केंद्रीय बैंक ने 200 रुपए के नोट के प्रचलन के पीछे तर्क दिया है कि लोगों की सुविधा के लिए इसे जारी किया जा रहा है जिससे बड़े नोटों से खुदरा रुपए लेने में आसानी हो सके। रिजर्व बैंक ने गुरुवार को इसकी जानकारी देने के साथ ही नए नोट का चित्र भी जारी किया था। 
 
पिछले साल आठ नवंबर को सरकार ने पांच सौ और एक हजार रुपए के पुराने नोटों का  प्रचलन बंद किया था। इसके बाद एक हजार रुपए का नोट नहीं लाया गया, लेकिन दो हजार का नोट पहली बार प्रचलन में आया।
 
फिलहाल प्रचलन में 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 500 और 2,000 के नोट हैं। यह पहला मौका होगा, जब 100 और 500 रुपए के नोट के दरमियान 200 रुपए का नोट प्रचलन में आएगा। नए नोट की खासियत यह होगी कि महात्मा गांधी का चित्र बीच में है। इसमें देवनागरी में 200 अंकित है। 'आरबीआई', 'भारत', 'इंडिया' और '200' छोटे अक्षरों में अंकित है।
 
बारीकी से देखने पर एक छाया दिखेगी जिस पर '200' लिखा होगा। सुरक्षा धागा में 'भारत' और 'आरबीआई' लिखा होगा। नोट को हिलाने पर इसका रंग हरे से नीला दिखेगा। महात्मा गांधी के फोटो के दाएं किनारे पर गारंटी क्लॉज, वायदा क्लॉज के साथ रिजर्व बैंक गवर्नर के हस्ताक्षर और केंद्रीय बैंक का प्रतीक चिन्ह होगा।
 
नोट की अन्य खासियतों में निचले हिस्से में दाईं ओर रुपए के प्रतीक के साथ '200' का अंक रंग बदलने वाली स्याही में अंकित होगा। रंग बदलकर यह हरे से नीला हो जाएगा। बाईं ओर ऊपरी हिस्से और दाईं तरफ निचले भाग में आकार में छोटे से नंबर से पैनल बड़ा होगा। दाईं तरफ निचले भाग में 200 लिखा होगा। नोट को ऊपर-नीचे करने पर इसका रंग हरे से नीला और नीले से हरा हो जाएगा। 
 
दाईं तरफ अशोक स्तंभ का प्रतीक चिह्न होगा। इसमें महात्मा गांधी का चित्र भी होगा। नोट में इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क भी होगा। नोट को दृष्टिहीन भी पहचान लें, इसके लिए भी उपाय किए गए हैं। नोट में अशोक स्तंभ, महात्मा गांधी और 'एच' का निशान बाहर की तरफ उभरा हुआ होगा। इससे दृष्टिहीन लोगों को नोट की पहचान करने में सुविधा होगी। नोट के निचले भाग में दोनों किनारों पर विशिष्ट निशान भी होगा। 
 
नोट में पीछे की तरफ बाईं ओर छपाई का वर्ष, स्वच्छ भारत अभियान का लोगो, सांची स्तूप की आकृति, विभिन्न भाषाओं वाला पैनल और देवनागरी लिपि में 200 रुपए (200) लिखा होगा। नोट का आकार 146 मिमी लंबा और 66 मिमी चौड़ा होगा।
 
बैंक ने कहा है कि नए नोट के डिजाइन में विभिन्न पहलुओं जैसे सामान्य जन को लेन-देन में सुविधाजनक बनाना, जल्दी खराब न होने वाला नोट और नकली नोटों पर लगाम लगाने की जरूरतों का ध्यान रखा गया है। बैंक ने कहा है कि अभी तक जिस मूल्य के नोट प्रचलित थे, उसमें 200 का नोट नहीं था। अब इसके शामिल होने से लोगों को और सुविधा होगी। (वार्ता)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, उच्च तकनीक से होगा भीड़ प्रबंधन, गलियां बताएंगी बाबा के द्वार का रास्ता

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

अगला लेख