dharma sangrah
✕

NIA ने आईएसआईएस से प्रेरित 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2023 (18:03 IST)
NIA: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने 2022 में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से विस्फोटक और आईईडी (IED) सामग्री की बरामदगी से संबंधित मामले के कथित सरगना सहित 2 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि दोनों मोहम्मद यूनुस साकी और इमरान खान उर्फ यूसुफ आईएसआईएस से प्रेरित 'एसयूएफए' आतंकवादी संगठन के कथित सदस्य हैं। अधिकारियों ने बताया कि रतलाम के रहने वाले दोनों लोगों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।
 
एजेंसी ने एक बयान में बताया कि दोनों की गिरफ्तारी से एजेंसी को 'स्लीपर मॉड्यूल' के साथ संगठन के संबंधों का पता लगाने में मदद मिलेगी। इसके अनुसार गिरफ्तार किए गए लोग अपनी गिरफ्तारी से पहले आईएसआईएस की विचारधारा कथित तौर पर फैलाने में लगे हुए थे।
 
अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने पहले 2022 के मामले में वांछित आरोपियों के पास से विस्फोटक और आईईडी लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों को जब्त किया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में इमरान और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ पिछले साल सितंबर में आरोप पत्र दाखिल किया था।
 
एजेंसी ने आरोप लगाया है कि दोनों लोगों ने राजस्थान और भारत में अन्य स्थानों पर आतंक फैलाने के लिए आईईडी लगाने के लिए सामग्री खरीदी थी। एजेंसी ने बताया कि दोनों ने षड्यंत्रकर्ता इमरान खान के कुक्कुट पालन फॉर्म में अपने सह-अभियुक्तों को इन उपकरणों को बनाने का प्रशिक्षण दिया था।
 
उसने बताया कि एनआईए ने पिछले महीने कुक्कुट पालन फॉर्म को कुर्क किया था। एजेंसी ने बताया कि दोनों पिछले साल मुंबई भाग गए थे और पुणे बस गए थे, जहां उन्होंने पिछले साल आईईडी के लिए कम से कम 2 प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

Top News 16 November : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

अगला लेख