Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Live Updates : बंगाल के आराम बाग में पीएम मोदी बोले, 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (15:27 IST)
2 march live updates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड को 35,700 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की सौगात देने के बाद 2 दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे। पल पल की जानकारी...


03:29 PM, 1st Mar
बंगाल के आरामबाग में पीएम मोदी बोले, हमारा प्रयास है कि पश्चिम बंगाल में रेलवे का आधुनिकीकरण उसी रफ्तार से हो, जैसे देश के दूसरे हिस्सों में हो रहा है।
भारत ने दुनिया को दिखाया कि पर्यावरण के साथ तालमेल बिठाकर विकास कैसे किया जा सकता है। हल्दिया से बरौनी तक, 500 किमी. से ज्यादा लंबी क्रूड ऑयल की पाइप लाइन इसका उदाहरण है।
हमने गरीब कल्याण से जुड़े कदम उठाए हैं, जिसका परिणाम आज दुनिया देख रही है। बीते 10 वर्षों में देश के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये दिखाता है, हमारी सरकार की दिशा सही है, नीतियां सही हैं, निर्णय सही है... इसका मूल कारण है कि नीयत सही है।

03:18 PM, 1st Mar
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अनंत राधिका प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए जामनगर पहुंचे।
अनंत राधिका प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए अनिल अंबानी और टीना अंबानी जामनगर पहुंचे।
अनंत राधिका प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए फिल्म स्टार रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ जामनगर आए।
 

12:21 PM, 1st Mar
प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के सिन्‍द्री में 8,900 करोड़ रुपए का उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज यहां सिंदरी के उवर्रक कारखाने का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खाद कारखाने को जरूर शुरू करवाऊंगा। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई है।
मैं 2018 में इस फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास करने आया था। आज सिर्फ सिंदरी कारखाने की ही शुरुआत नहीं हुई है, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसरों की भी शुरुआत हुई है।
आज झारखंड को 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उपहार मिला है। 
मैं अपने किसान भाइयों को, आदिवासी समाज के लोगों को और झारखंड की जनता को इन योजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
भारत तेजी से यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहा है। इससे ना सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि वो पैसा किसानों के हित में खर्च हो सकेगा।
बीते 10 वर्षों में हमने जनजातीय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर झारखंड के लिए काम किया है।

11:24 AM, 1st Mar
पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हंगामा। राज्यपाल ने बीच में छोड़ा अभिभाषण। विधानसभा की कार्यवाही रद्द।
 

10:47 AM, 1st Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 और 2 मार्च को झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे जहां उनका 2,40,700 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।
 
पीएम मोदी 1 मार्च सुबह लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री झारखंड के धनबाद के सिन्‍द्री पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह झारखंड में 35,700 करोड़ रुपए की अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये विकास परियोजनाएं उर्वरक, रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित हैं।

10:46 AM, 1st Mar
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतें आज से 25 रुपए बढ़ गईं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की खुदरा कीमत 1795 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई।
ALSO READ: मार्च के पहले दिन महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए क्या हैं नए दाम?

10:44 AM, 1st Mar
हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट बरकरार। देर रात बागी विधायकों से मिले हिमाचल सरकार के मंत्री विक्रमादित्यसिंह।

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

Scorpio बनी फ्लाइंग कार, अटल टनल के पास हुआ भयानक हादसा, देखें दर्दनाक वीडियो

अगला लेख