suvichar
✕

टूटे सपनों के साथ अमेरिका से लौटे 150 भारतीय

Updated: बुधवार, 20 नवंबर 2019 (17:45 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका में बेहतर जिंदगी पाने का सपना टूट जाने और अपनी बचत की बड़ी राशि गंवाने के बाद करीब 150 भारतीय बुधवार को स्वदेश लौट आए। वीजा नियमों के उल्लंघन करने या अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के आरोप में इन सभी को स्वदेश भेज दिया गया।

हवाईअड्डा से एक के बाद एक निकलते इन लोगों के चेहरे पर उदासी छाई थी। कुछ ने कहा कि वे निरुत्साहित महसूस कर रहे हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि कई बार के प्रयास के बाद भी अमेरिका में बेहतर जिंदगी का उनका सपना पूरा नहीं हो सका।

पंजाब के बठिंडा से सिंह जबरजंग (24) ने कहा, यह चौथी बार है जब मुझे स्वदेश भेजा गया है। उन्होंने कहा, मैंने 15 मई को उड़ान भरी थी और मास्को एवं पेरिस होते हुए मैक्सिको पहुंचा था। वहां से 16 मई को मैंने कैलिफोर्निया जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मुझे पकड़ लिया और एरिजोना से देश वापस भेज दिया।

उसने बताया कि उसने 4 बार के अपने प्रयास में 24 लाख रुपए खर्च किए और 40 लाख रुपए कानूनी सलाह पर खर्च हुए। स्वदेश लौटे लोगों में से एक और लक्षविंदर सिंह ने कहा कि उसने अमेरिका में प्रवेश में मदद के लिए अमृतसर-स्थित एक एजेंट को 25 लाख रुपए दिए थे।

सिंह ने बताया, एजेंट ने उसे 2 मई को मास्को और पेरिस होते हुए मैक्सिको भेजा। जब मैं सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था तभी उन्होंने मुझे पकड़ लिया और अमेरिका में एरिजोना से स्वदेश वापस भेज दिया।
 
हवाईअड्डा के एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को लेकर विशेष विमान सुबह 6 बजे दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल संख्या 3 पर पहुंचा। विमान बांग्लादेश होते हुए भारत पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि आव्रजन विभाग ने जरूरी कागजी काम पूरा किया और फिर एक-एक कर सभी 150 यात्री हवाई अड्डे से बाहर आए। इन सभी 150 भारतीयों ने या तो वीजा नियमों का उल्लंघन किया था या फिर उन्होंने अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था।

इससे पहले मैक्सिको आव्रजन अधिकारियों ने 18 अक्टूबर को एक महिला समेत 300 से ज्यादा भारतीयों को स्वदेश भेजा था, क्योंकि ये लोग अमेरिका जाने के इरादे से अवैध तरीके से मैक्सिकों में घुसे थे।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की Inside Story, 23 IAS समेत 11 जिलों के कलेक्टर क्यों बदले गए?

LIVE: सितंबर में भारत की थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39%

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

"तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं": CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को जेल भेजना सरासर कायरता

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

अगला लेख