Narak Chaturdashi
✕

live : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, नाम रखा मोदी की गारंटी

Updated: रविवार, 14 अप्रैल 2024 (10:28 IST)
14 april live updates : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र संकल्प पत्र जारी करेंगे। पल पल की जानकारी....


10:25 AM, 14th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र जारी करने के बाद कहा... 
-भारत आज women led development में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे।
-भारत फूड प्रोसेसिंग हब बनेगा।
-विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर काम।
-होम स्टे के लिए महिलाओं को आर्थिक मदद।
-देश में 3 इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम, पहला सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, दूसरा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और तीसरा फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर 
-एविएशन सेक्टर पर जोर, वंदे भारत के 3 मॉडल बनेंगे। चारों दिशाओं में बुलेट ट्रेन चलेगी।

10:12 AM, 14th Apr
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करेंगे। 
-छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार।
-5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी। मोदी ने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी। गांवों की -महिलाओं भी ड्रोन पायलट बनेंगी।
-पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 10 करोड़ किसानों को जारी रहेगा।
-कृषि के हर क्षेत्र को सशक्त करेंगे।
-ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी।
-2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भरेंगे।


10:00 AM, 14th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा...
-विकसित भारत का संकल्प पत्र सामने। संकल्प पत्र में नारी शक्ति, गरीब, किसान और युवा।
-हमारा फोकस क्वालिटी ऑफ लाइफ पर। हमारा फोकस‍ निवेश से नौकरी पर।
-संकल्प पत्र में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं को प्रतिबिंब।
-भाजपा ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं के विस्तार का संकल्प
-फ्री राशन योजना जारी रहेगी। गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो। पेट भी भरे, मन भी भरे और मन भी भरा रहे।
-आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलता रहेगा।
-70 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्‍मान योजना के दायरे में लाया जाएगा।
-भाजपा ने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाकर दिए। 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया।
-पाइप से सस्ती गैस घर घर तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। 
-अब करोड़ों परिवारों के लिए बिजली बिल जीरो और उससे कमाई के लिए काम करेंगे।

09:35 AM, 14th Apr
भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद।

09:03 AM, 14th Apr
-जेपी नड्डा ने कहा, जो 30 साल में नहीं हुआ हमने 3 दिन में किया। हमने आर्टिकल 370 हटाई, 3 तलाक खत्म किया। राम मंदिर का संकल्प पूरा किया। कोरोना काल में भारत तेजी से आगे बढ़ा।
-2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी जी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, 'हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है'।
-उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है।
-प्रधानमंत्री मोदी जी ने उसको 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' से जोड़ते हुए नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया।
-आज पीएम आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैं और इस कार्य को आगे भी जारी रखा गया है।
-आज 50 करोड़ जनधन खातों में से 55.5% जनधन खाते महिलाओं के नाम पर खोले गए हैं।

07:38 AM, 14th Apr
भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 14 अप्रैल को घोषणा पत्र जारी करेगी। प्रधानमंत्री ने चुनावी घोषणा के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। भाजपा के घोषणा पत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ ‘मोदी की गारंटी : विकसित भारत 2047’ पर केन्द्रित होगा।

07:34 AM, 14th Apr
पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने में 4 दिन शेष। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद और कर्नाटक के मैसूर में आज  पीएम मोदी करेंगे सभा। शाम को मैंगलुरू में प्रधानमंत्री का रोडशो।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

गुजरात हाईकोर्ट और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो, पढ़िए पूरा मामला

अगला लेख