dharma sangrah

Live Update : केन्द्रीय मंत्री नारायण की पत्नी एवं बेटे के खिलाफ लुकआउट नोटिस

Updated: गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (21:20 IST)
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पत्नी नीलम एवं बेटे नीतेश के विरूद्ध किसी वित्तीय संगठन से लिए गए ऋण को नहीं चुकाने से जुड़े मामलों में प्रशासन द्वारा लुकआउट सर्कुलर जारी किए गए हैं। पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि लुकआउट सर्कुलर एक ऐसा नोटिस होता है जो किसी व्यक्ति के देश से बाहर जाने पर रोक लगाता है। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रीनिवास घडगे ने कहा कि नीलम राणे और नीतेश राणे के विरुद्ध तीन सितंबर को लुकआउट नोटिस जारी किए गए। 
 
उन्होंने बताया कि नीलम राणे के स्वामित्व वाली कंपनी आर्टलाइन प्रोपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड (मुख्य ऋणकर्ता कंपनी) ने डीएचएफएल (दिवान हाउसिंग फाइनेंस कोरपोरेशन लिमिटेड) से 25 करोड़ रुपए ऋण लिया था, जिसमें वह सह-ऋणकर्ता हैं, अब कंपनी पर 27.13 करोड़ रुपए का बकाया है। उपायुक्त ने बताया कि इसी तरह नीतेश राणे के स्वामित्व वाले नीलम होटल्स ने एक वित्तीय संगठन से कर्ज लिया था और अब 34 करोड़ रुपए का बकाया है। 


09:16 PM, 9th Sep
-स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 72 करोड़ के पार पहुंचा। गुरुवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 73 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं।
 
-छत्तीसगढ़ के सुकमा में 8 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। सुकमा के एसपी सुनील शर्मा के मुताबिक सोढ़ी मुया नक्सलियों का नेतृत्व करता था। इसके आने से हमें उनके काम करने का तरीका, पैसों के लेन-देन और उनके शहरी संपर्कों के बारे में जानकारी मिलेगी।
<

छत्तीसगढ़: सुकमा में 8 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने बताया, “सोढ़ी मुया नक्सलियों का नेतृत्व करता था। इसके आने से हमें उनके काम करने का तरीका, पैसों के लेन-देन और उनके शहरी संपर्कों के बारे में जानकारी मिलेगी।” pic.twitter.com/LxvpbWhgxK

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2021 >
-अपनी राजनीतिक विरासत बचाने के लिए प्रयासरत लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। चिराग पासवान ने कहा कि मैं अपने पिता की बरखी के लिए यहां आमंत्रण देने आया हूं।
<

दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।

चिराग पासवान ने कहा, "मैं अपने पिता की बरखी के लिए यहां आमंत्रण देने आया हूं।" pic.twitter.com/Qn1LmIHPas

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2021 >
-पश्चिम बंगाल विधानसभा में ​विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस