1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 130th episode of Mann Ki Baat PM Modi
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 25 जनवरी 2026 (11:27 IST)

Mann Ki Baat का 130वां एपिसोड, जानिए PM मोदी ने क्या कहा

Prime Minister Narendra Modi
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के ठीक एक दिन पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ' मन की बात ' कार्यक्रम के 130वें एपिसोड में संबोधित कर रहे हैं।  मन की बात के 130वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2026 का यह पहला 'मन की बात' है, कल 26 जनवरी को हम सभी गणतंत्र दिवस का पर्व मनाएंगे, इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी का ये दिन हमें अपने संविधान निर्माताओं को नमन करने का अवसर देता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आजकल मैं सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प ट्रेंड देख रहा हूं। लोग साल 2016 की अपनी यादें ताज़ा कर रहे हैं। इसी भावना के साथ, आज मैं भी अपनी एक याद आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। दस साल पहले, जनवरी 2016 में, हमने एक महत्वाकांक्षी यात्रा शुरू की थी।

तब हमें इस बात का एहसास था कि भले ही ये एक छोटा क्यों ना हो लेकिन ये युवा-पीढ़ी के लिए, देश के भविष्य के लिए, काफी अहम है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन गया है। ये स्टार्ट-अप लीक से हटकर हैं, वे ऐसे सेक्टर्स में काम कर रहे हैं जिनके बारे में 10 साल पहले सोचना भी मुश्किल था। 

पीएम मोदी ने कहा कि AI, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक्नोलॉजी आप नाम लीजिए और कोई न कोई भारतीय स्टार्ट-अप उस सेक्टर में काम करते हुए दिख जाएगा। मैं अपने उन सभी युवा-साथियों को सलाम करता हूं जो किसी-न-किसी स्टार्ट-अप से जुड़े हैं या फिर अपना स्टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें
पटना NEET छात्रा मौत मामला, FSL रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि, कपड़ों पर मिले 'सीमेन' के अंश, 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड