1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Patna NEET student death case FSL report confirms sexual assault
Last Modified: पटना , रविवार, 25 जनवरी 2026 (12:24 IST)

पटना NEET छात्रा मौत मामला, FSL रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि, कपड़ों पर मिले 'सीमेन' के अंश, 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

NEET
राजधानी पटना में नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मोड़ आया है। छात्रा के कपड़ों के फोरेंसिक विश्लेषण (FSL Analysis) में 'सीमेन' (Semen) के अंश पाए गए हैं, जिससे यह पुष्टि होती है कि छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। यह रिपोर्ट उन शुरुआती दावों को खारिज करती है जिसमें यौन हिंसा की बात को नकारा जा रहा था।
 
फोरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का मिलान
 
एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक मृतका के परिजनों द्वारा दिए गए कपड़ों को जब्त कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजा गया था। रिपोर्ट में छात्रा के अंतर्वस्त्रों पर मानव शुक्राणु (Sperm) के अवशेष मिले हैं। यह वैज्ञानिक साक्ष्य पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के उन तथ्यों से मेल खाते हैं, जिसमें निजी अंगों पर चोट और शरीर पर नाखूनों के खरोंच के निशान पाए गए थे। पुलिस अब इस नमूने से DNA प्रोफाइल तैयार कर रही है, जिसका मिलान हिरासत में लिए गए आरोपियों और संदिग्धों से किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

मीडिया खबरों के मुताबिक जहानाबाद की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर कोचिंग कर रही थी। इस महीने की शुरुआत में वह अपने कमरे में बेहोश पाई गई थी। कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी 2026 को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शुरू से ही यौन शोषण और हत्या का आरोप लगाया था जबकि पुलिस इसे बीमारी और नींद की गोलियों के सेवन से जुड़ी आत्महत्या बता रही थी। पटना एम्स के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने शनिवार को कहा था कि विशेष जांच दल (SIT) ने अभी तक उन्हें मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। 

2 अधिकारी निलंबित

मीडिया खबरों के मुताबिक मामले में शुरुआती कोताही और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पटना पुलिस ने शनिवार देर रात दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित होने वालों में कदमकुआं थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी हेमंत झा और चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी उप-निरीक्षक रोशनी कुमारी शामिल हैं।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
तेजस्वी यादव बने RJD के कार्यकारी अध्यक्ष, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालूवाद को खत्म करने की साजिश