Hanuman Chalisa
✕

हर तीसरे दिन डायलिसिस, प्रथम श्रेणी से पास की 12वीं परीक्षा

Updated: सोमवार, 29 मई 2017 (13:20 IST)
शिवपुरी। दोनों किडनियां फेल, हर तीसरे दिन डायलिसिस, आईसीयू के कमरे में पलंग के चारों तरफ लगीं नलियां, पर जज्बा किसी 'बाहुबली' से कम नहीं। ये कहानी है मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की छात्रा अंशुल गौतम की।
 
केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी की 12वीं की छात्रा अंशुल ने रविवार को आए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में 65 फीसदी अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। कॉमर्स संकाय की ये छात्रा पिछले नवंबर महीने से हर तीसरे दिन डायलिसिस का सामना करने के बाद भी कहीं से भी हारी हुई नहीं है।
 
शिवपुरी के नवाब साहब रोड पर रहने वाली अंशुल गौतम ने परिणाम आने के बाद कहा - जिंदगी में असफलता के लिए कई बहाने हैं, लेकिन सफलता का एक ही रास्ता है कि जिंदादिली के साथ आगे बढ़ा जाए और मैंने वही किया। परिजनों और शिक्षकों ने भी हौसला अफजाई की, बीमारी से लड़ाई अपनी जगह है।
 
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार नवंबर में अंशुल की दोनों किडनी फेल होने की जानकारी लगी, जिसके बाद उसे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करने ले गए। गले और हाथ में सर्जरी हुई, हर तीसरे दिन डायलिसिस किया जाने लगा, लेकिन बहादुर बिटिया की जिद थी कि परीक्षा जरूर देगी।

हालत को देखते हुए पिता अजय गौतम, चाचा रविकांत गौतम से लेकर डॉक्टरों व सेंट्रल स्कूल शिवपुरी की प्राचार्य व शिक्षकों ने समझाया कि तुम्हारी हालत ठीक नहीं है। इस साल ड्रॉप ले लो, लेकिन अंशुल नहीं मानी और तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद परीक्षा दी।
 
रविवार को जब परिणाम आए तो परिजन से लेकर शिक्षकों को इस बहादुर बेटी के जज्बे पर फख्र हो रहा है। अंशुल अब स्वस्थ होकर आगे लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करना चाहती है। (वार्ता)
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख