Hanuman Chalisa

RBI जारी करेगा 100 रुपए का नया नोट, क्या होगी खासियत

Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (18:32 IST)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) 10, 50, 200, 500 और 2000 के नए नोट के बाद अब 100 रुपए का नया नोट जारी करेगा। नए नोट का रंग बैंगनी होगा और इस पर वैश्विक धरोहर में शामिल गुजरात की ऐतिहासिक 'रानी की वाव' की झलक देखने को मिलेगी। आकार में यह पुराने 100 के नोट से छोटा व 10 के नोट से थोड़ा बड़ा होगा।

ये होंगी खासियतें 
* इस नोट का कलर लैवेंडर यानी हल्का बैंगनी होगा। 
* अंकों में 100 नीचे की तरफ लिखा होगा। 
* देवनागरी लिपि में 100 बीच में गांधीजी का चित्र के बाईं ओर अंकित होगा। 
* मध्य में गांधीजी की तस्वीर होगी। 
* माइक्रो लेटर्स में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘100’ लिखा होगा। 
* महात्मा गांधी की तस्वीर के दाईं ओर प्रॉमिस क्लॉज होगा और उसके नीचे गवर्नर के साइन होंगे। 
* दाईं तरफ ही अशोक स्तंभ होगा। 

100 रुपए के नया नोट बाजार में आने के बाद पुराने 100 के नोट चलन में रहेंगे। इस नोट के डिजाइन को अंतिम रूप मैसूर की प्रिंटिंग प्रेस में दिया गया है। इसकी छपाई देवास बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) में शुरू हो चुकी है। खबरों के अनुसार मैसूर में जो शुरुआती नमूने छापे गए थे, उनमें विदेशी स्याही का उपयोग हुआ था। देवास नोट प्रेस में देशी स्याही का उपयोग के चलते नमूने से रंग मिलान में परेशानी आई थी जिसे बाद में हल कर लिया गया।
 
100 रुपए के नए नोट की खूबी यह है कि यह होशंगाबाद के सिक्योरिटी पेपर मिल के स्वदेशी पेपर और स्याही पर छप रहा है। गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद आरबीआई ने 2000 और 500 रुपए का नया नोट जारी किया था। इसके बाद 50, 10 और 200 के नोट जारी किए गए थे। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस नए नोट के साथ ही पहले से प्रचलित 100 रुपये के नोट की सभी सीरीज पहले की तरह ही मान्य होंगी।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

सरयू का जलस्तर घटा, लेकिन तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बरकरार

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

अगला लेख