ganesh chaturthi

UN जलवायु प्रमुख ने कहा, 1.5 डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य हासिल करना अब भी संभव

Updated: सोमवार, 16 जून 2025 (16:42 IST)
Climate Conference: संयुक्त राष्ट्र (UN) के जलवायु प्रमुख साइमन स्टिएल ने सोमवार को कहा कि नकारात्मक खबरों वाले साल के बावजूद दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के उत्साहजनक संकेत दे रही हैं और वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस के भीतर रखना अब भी संभव है। जर्मनी के बॉन में आयोजित मध्य-वार्षिक संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (united nations climate conference) के उद्घाटन पर स्टिएल ने कहा कि प्रत्येक देश में जलवायु परिवर्तन के बिगड़ते प्रभाव निरंतर सहयोग की आवश्यकता को उजागर करते हैं।ALSO READ: आपके पैसे का जलवायु परिवर्तन पर कितना असर पड़ता है
 
उन्होंने कहा कि इस साल नकारात्मक खबरों के शोर के बावजूद आशावाद के लिए कई अच्छे कारण मौजूद हैं। हमें दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्रवाइयों के लिए हरी झंडी नजर आ रही हैं जिससे निवेशकों और कार्यकर्ताओं को शक्तिशाली संकेत मिल रहे हैं। स्टिएल ने कहा कि देशों को अनुकूलन पर वैश्विक लक्ष्य के लिए संकेतकों को अंतिम रूप देने में बॉन वार्ता का उपयोग करना चाहिए।ALSO READ: UN जलवायु प्रमुख ने भारत को बताया सौर महाशक्ति, की भारत के प्रयासों की सराहना
 
उन्होंने कहा कि बॉन में वार्ताकारों को विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करने के लिए 2035 तक सालाना 1300 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने के वास्ते रोडमैप बनाने के लिए गहन अध्ययन करना चाहिए। पिछले नवंबर में अजरबैजान के बाकू में आयोजित कॉप29 में देशों ने 2035 तक जलवायु वित्त पोषण को 3 गुना बढ़ाकर 300 अरब अमेरिकी डॉलर प्रतिवर्ष करने पर सहमति व्यक्त की थी, जो 1300 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने के व्यापक लक्ष्य का हिस्सा है। बॉन में देशों द्वारा बाकू से बेलेम रोडमैप पर परामर्श शुरू करने की उम्मीद है, जो इस लक्ष्य की प्राप्ति का मार्गदर्शन करेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख